सपना की हालत देख फैंस की बढ़ी टेंशन, कमेंट कर पूछ रहे हैं हाल-चाल

गुरुग्राम । बिग बॉस फेम और हरियाणा की मशहूर स्टेज डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो किसी अस्पताल का है जहां सपना एक लड़की का सहारा लेकर चलती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो देखने के बाद सपना चौधरी के फैंस की टेंशन बढ़ गई है. फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनका हाल-चाल जानने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि डांसिंग क्वीन को क्या हुआ.

Sapna Choudhary

वहीं सपना चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, आप सब की दुआएं रंग लाई… बहुत जल्द आपसे स्टेज पर मुलाकात होगी. बता दें कि सपना चौधरी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है.

शेयर वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सपना चौधरी हॉस्पिटल की यूनिफॉर्म पहने किसी लड़की का सहारा लेकर वॉक करती हुई नजर आ रही है. हालांकि वीडियो में सपना चौधरी कुछ कमजोर सी दिख रही है लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान उनके फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं. इस दौरान सपना चौधरी पूरी तरह अपने सहारे चलने की कोशिश भी करती हुई दिख रही है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

सपना चौधरी की तबीयत का हाल-चाल जानने के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने भी कमेंट किया है. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा है ‘जल्दी ठीक हो जाओ सपना’. इसके अलावा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने सपना चौधरी को कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब तुम ठीक तो हो ना सपना. बता दें कि गत दिनों मध्य प्रदेश में एक स्टेज शो के दौरान सपना चौधरी की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.