सोहना को मिलेगा नया लुक, 3 करोड़ से विकसित होंगी स्मार्ट सड़कें

गुरुग्राम | हरियाणा के सोहना शहर को सुंदर और आधुनिक बनाने की दिशा में नगर परिषद ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. परिषद अब शहर की 3 प्रमुख सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने जा रही है. इस परियोजना पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. नगर परिषद प्रशासन के अनुसार, बालूदा मार्ग के बाद अब चूंगी नंबर- 1 से सांप की नंगली मोड़, चूंगी नंबर- 2 से नागरिक अस्पताल मार्ग होते हुए शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक तक तथा राष्ट्रीय राजमार्ग- 248ए से दमदमा श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग को स्मार्ट बनाया जाएगा.

Road

इन सड़कों के विकास से शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्य दोनों में सुधार होगा. परियोजना के तहत, स्मार्ट सड़कें विकसित करने से पहले संबंधित मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा. इसके बाद, सड़कों के किनारे आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा.

हरियाली बढ़ाने की योजना

नगर परिषद ने सड़कों के दोनों ओर हरियाली बढ़ाने की भी योजना बनाई है. फुटपाथों के साथ पौधारोपण किया जाएगा और गमले लगाए जाएंगे. पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष जाली भी लगाई जाएगी जिससे बंदरों और बेसहारा पशुओं से उन्हें नुकसान न पहुंचे. इससे शहर का वातावरण भी बेहतर होगा और सड़कें अधिक आकर्षक दिखाई देंगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से हालात बेहाल, WFH एडवाइजरी जारी; कई इलाकों में घुटनों तक पानी

3 करोड़ रुपये खर्च

अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट सड़कों के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा. नगर परिषद का उद्देश्य सोहना को एक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.