हरियाणा में डबल डेकर ट्रेनों के लिए बनेगी खास सुरंग, एक साथ गुजर सकेगी 2 ट्रेनें

गुरुग्राम | समय के साथ- साथ भारतीय रेलवे भी लगातार नए बदलाव की ओर बढ़ रहा है. भारतीय रेलवे ने डबल डेकर ट्रेनों को पटरी पर उतार दिया है जिससे माल ढुलाई और यात्री सफर दोनों एक साथ हो रहें हैं. अब इस प्रोजेक्ट पर रेलवे ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है. अब रेलवे मानेसर से सोनीपत के बीच डबल डेकर ट्रेनों के लिए देश की पहली खास सुरंग का निर्माण करने जा रहा है.

Double Decker

एक साथ गुजरेगी दो ट्रेनें

हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (HRIDC) अरावली क्षेत्र में इस खास सुरंग का निर्माण शुरू करेगा जिसकी लंबाई 4.7 Km होगी. रेलवे ने कहा है कि यह अलग तरह की पहली ऐसी सुरंग होंगी जिसमें एक साथ दो- दो डबल डेकर मालवाहक ट्रेन गुजर सकेंगी.

हरियाणा के सोहना और नूंह के बीच अरावली पर्वत क्षेत्र में मालवाहक ट्रेनों के लिए इस विशेष सुरंग को तैयार किया जाएगा. इस सुरंग से हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) पर चलने वाली डबल डेकर माल और यात्री ट्रेनें गुजरेंगीं. जिसकी उंचाई 25 मीटर होगी. यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के दादरी से मुंबई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल तक बनाया जा रहा है.

वहीं, हरियाणा में यह रास्ता सोहना और मानेसर होते हुए पलवल से सोनीपत के बीच कनेक्टिविटी करेगा. सुरंगों को बाकी कॉरिडोर से एक वायडक्ट के माध्यम से जोड़ा जाएगा जो 3.5 km लंबी और 25 मीटर ऊंची होगी. HRIDC के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने बताया कि ट्विन टनल्स और वायडक्ट में जटिल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है. सभी तकनीकी मानकों को निर्धारित करने के बाद ही इस साल के अंत तक सुरंग के निर्माण के लिए टेंडर जारी होंगे.

यह भी पढ़े -  Instagram पर 4.8 लाख फॉलोअर्स वाला डॉग ‘आलोका’ पहुंचा गुरुग्राम, लोगों ने ली सेल्फी

KMP एक्सप्रेसवे के साथ- साथ बनेगा कॉरिडोर

यह ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के साथ- साथ बनाया जा रहा है और इसका निर्माण कार्य साल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. इस रेल कॉरिडोर के निर्माण से मानेसर और सोहना जैसे औद्योगिक केन्द्रों को तो फायदा पहुंचेगा. साथ ही, सोनीपत के खरखौदा स्थित IMT को भी बड़े पैमाने पर फायदा मिलेगा. बता दें कि खरखौदा भविष्य का औद्योगिक हब है और यहां पर एक हजार एकड़ भूमि पर मारूति सुजुकी के प्लांट का निर्माण चल रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.