गुरुग्रामवासियों आ गई बड़ी खुशखबरी, एक और नए रूट पर मेट्रो विस्तार को सरकार ने दी मंजूरी

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में भोंडसी इलाके के लिए मेट्रो विस्तार से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है. हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में जानकारी दी गई है कि सरकार ने गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भोंडसी तक मेट्रो प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है.

Gurugram Metro 2

विधानसभा के बजट सत्र में जानकारी दी गई है कि इस प्रोजेक्ट के लिए मेसर्स राइट्स को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया हैं और इस प्रोजेक्ट की शुरुआती प्रकिया शुरू हो गई है. भोंडसी तक मेट्रो आने के बाद अब इस प्रोजेक्ट को सोहना तक विस्तार किए जाने की उम्मीद जग उठी है. स्थानीय लोगों ने भोंडसी तक मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर सीएम नायब सैनी और विधायक तेजपाल तंवर का आभार व्यक्त किया है.

विधायक ने उठाई थी मांग

सोहना विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक तेजपाल तंवर ने विधानसभा के बजट सत्र में इस मामले को उठाते हुए सोहना तक मेट्रो विस्तार की मांग की थी. उनके सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश सरकार ने कहा कि सोहना कनेक्टिविटी पर फैसला एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे मिलेंगी पानी और सीवर की सभी सुविधाएं

यह विस्तार भविष्य के रेजिडेंशियल और आर्थिक विकास के लिए बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि भोंडसी तक मेट्रो आने से इलाके का आर्थिक और सामाजिक विकास नई रफ्तार पकड़ेगा.

बीजेपी विधायक तेजपाल कंवर ने कहा कि सोहना इलाका विकास की पटरी पर तेज गति से दौड़ रहा है. IMT सोहना और आसपास के रेजिडेंशियल सेक्टर विकसित होने पर, सोहना एक विकसित सेंटर के तौर पर नई पहचान बना रहा है. इलाके में तेजी से बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों के लिए बेहतर परिवहन ढांचे की जरूरत है इसलिए सोहना तक मेट्रो विस्तार बहुत जरूरी हो चुका है. मेट्रो आने से इलाके का विकास और अधिक रफ्तार पकड़ेगा जिससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.