गुरुग्राम की 10 सड़कों को द्वारका एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, इन सेक्टरों को मिलेगा तगड़ा फायदा

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर- 99 से लेकर 115 तक प्रस्तावित करीब एक दर्जन सड़कों को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जमीन अधिग्रहण करने की योजना बनाई गई है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर उपरोक्त इलाकों के लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Dwarka

शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) प्रशासक वैशाली सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक अधिग्रहित जमीन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर ली जाएगी. इसके बाद, जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

गुरुग्राम की इन सोसायटियों को मिलेगा फायदा

सेक्टर- 99 की बाहरी सड़क, सेक्टर 99- 99A, 99- 102, 102- 102A, 101- 104, 102A- 103, 103- 106, 106- 109, 109- 112, 110A- 111 आदि की मुख्य सड़कों को अभी द्वारका एक्सप्रेसवे से नहीं जोड़ा गया है. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 150 मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना था लेकिन हरित क्षेत्र के लिए 30 मीटर जमीन का अधिग्रहण नहीं होने के चलते इन सड़कों को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम अधूरा पड़ा है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

सेक्टर- 102A में निर्माणाधीन श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तक पहुंचने के लिए भी द्वारका एक्सप्रेसवे से रास्ता नहीं है लेकिन अब जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर इन्हें द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना को धरातल पर अमलीजामा पहनाया जाएगा.

इन इलाकों को मिलेगा फायदा

सेक्टर- 99 स्थित परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट, हैबिटेट प्राइम, एसोटैक ब्लिथ, परीना इलाइट रेजिडेंसी, G- 99, सेक्टर- 102 स्थित गुरुग्राम ग्रींस, सनसिटी एवेन्यू, हैरीटेज मैक्स, सेक्टर- 103 स्थित इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क, सत्या द हर्मिटेज, सेक्टर- 111 स्थित कैपिटल गेटवे, सेक्टर- 110A स्थित डिप्लोमैटिक ग्रींस आदि सोसाइटी के निवासियों को सड़कों के द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ाव नहीं होने के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन अब जमीन अधिग्रहण के बाद इन सोसायटियों को द्वारका एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम पूरा किया जाएगा, जिससे लाखों की आबादी के लिए सफर करना आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.