हरियाणा के गुरुग्राम से होकर गुजरेगा दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक हाईवे, 9 सितंबर से शुरू होगा ट्रायल

गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि मिलेनियम सिटी के बीचो-बीच से देश के पहले नेशनल हाईवे फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल पर तकनीकी ट्रायल शुरू किया जाएगा. इसके बाद से इस हाईवे पर पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन वाले सभी डीजल और पेट्रोल के वाहन हटा दिए जाएंगे. इस हाईवे पर इनकी जगह ई -बस और ई -टैक्सी चलाई जाएगी. पहले इसका स्टार्टिंग प्वाइंट गुरुग्राम था, जिसे अब दिल्ली के इंडिया गेट तक कर दिया गया है.

Highway

गुरुग्राम से होकर गुजरेगा दुनिया का सबसे बड़ा हाईवे 

बता दें कि इस स्ट्रेच को 9 सितंबर को खोला जाएगा. इसके साथ ही इन दिनों दिल्ली से जयपुर के बीच ट्रायल रन भी शुरू किया जाएगा. 8 अक्टूबर तक ट्रायल होने के बाद अगले 40 महीने में 40 फ़ीसदी EV व्हीकल इस पर चलाए जाएंगे. ट्रायल के बाद यह विश्व का सबसे लंबा इलेक्ट्रिक हाईवे बनने वाला है. अभी जर्मनी के बर्लिन में 109 km लंबा इलेक्ट्रिक हाईवे है. NHEV खुलने का सबसे बड़ा फायदा गुरुग्राम के लोगों को होने वाला है. बता दें कि दिल्ली से जयपुर के बीच सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल गुरुग्राम में है. गुरुग्राम से जयपुर के बीच सिंगल विंडो क्लीयरेंस के तहत चार्जिंग स्टेशनों और सार्वजनिक परिवहन का भी ब्योरा तैयार किया जा रहा है.

9 सितंबर से शुरू होगा ट्रायल  

जिसके लिए एनएच फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ से ईवी वर्किंग ग्रुप भी बनाया गया है. इसमें ई-वाहन व बैटरी निर्माता, चार्जिंग स्टेशन संचालक, एक्सपर्ट आदि को शामिल किया गया है. प्रदेश सरकार पहले ही गुरुग्राम को ईवी हब के रूप में विकसित करने और नई ईवी नीति में भी ऐसे प्रावधान कर चुकी है जिससे आने वाले समय में गुरुग्राम ईवी के मामले में देश का अग्रणी शहर होने वाला है. 9 सितंबर से शुरू होने वाले ट्रायल के दौरान आ रही खामियों को वर्किंग ग्रुप के सदस्य द्वारा दूर किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम खत्म करने की तैयारी, अगस्त में खुलेंगे 6 लेन फ्लाईओवर के टेंडर

 यह होंगी EV हाईवे की खास बातें 

  • ट्रायल के दौरान 100 कार और 25 बसें चलाई जाएंगी. कोई भी व्यक्ति चालक या खुद चलाने के लिए ई कार किराये पर ले सकता है.
  • कुल 12 चार्जिंग प्वाइंट होंगे, जो पूरी तरह से सौर उर्जा से गाड़ियों को चार्ज करेंगे.
  • चार्जिंग के दौरान परिवारों के लिए काम करने और मनोरंजन के साधन होंगे.
  • खरीदारी से लेकर खानपान की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी.
  • ट्रायल के बाद इंवेस्टमेंट का ब्रेक ईवन 36 महीने का होगा और 40 महीने में पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.