KMP एक्सप्रेसवे पर गढ्ढों और अवैध कटों से मिलेगा छुटकारा, 48 करोड़ से चकाचक होगी सड़क

गुरुग्राम | कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. इस एक्सप्रेस-वे के मानेसर से लेकर पलवल तक के हिस्से की मरम्मत को लेकर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (HSIIDC) ने तैयारियां शुरू कर दी है. 53 किलोमीटर लंबे इस हिस्से की मरम्मत पर 48 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी.

kmp

अवैध कटों और गढ्ढों से बढ़ी परेशानी

KMP एक्सप्रेसवे पर अवैध कटों और गढ्ढों से वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. सबसे ज्यादा अवैध कटों की भरमार नूंह जिले में हैं, जहां इनकी वजह से कहीं से भी वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते हैं. इससे रोजाना वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं. अब सड़क मरम्मत कार्य के दौरान सभी अवैध कटों को बंद किया जाएगा और रेलिंग को भी दुरुस्त किया जाएगा.

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने पर इस सड़क मार्ग पर ट्रैफिक दबाव और ज्यादा बढ़ चुका है. इस सड़क मार्ग पर ज्यादातर बड़े वाहन यानि मालवाहक गाडियां सफर करती है. ऐसे में इन वाहनों के लगातार एक ही लेन में चलने से सड़क बुरी तरह से उखड़ चुकी है. वैसे तो पूरा KMP एक्सप्रेसवे ही जर्जर हालत में है, लेकिन मानेसर से पलवल के बीच की हालत सबसे ज्यादा दयनीय है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

गुणवत्ता का रखा जाएगा ख्याल

KMP एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य इस तरह किया जाएगा, जिससे सड़क मार्ग पूरी तरह से चकाचक नजर आए. बता दें कि पिछले कई सालों से एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य नहीं किया गया है, जिसके चलते सड़क मार्ग बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है. कई जगहों पर सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. रात के समय लोग इस एक्सप्रेस-वे से सफर करना पसंद नहीं करते हैं.

KMP एक्सप्रेसवे के मानेसर से पलवल हिस्से की मरम्मत का काम अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा. सड़क मार्ग पर जितनी भी कमियां हैं, सबको दूर किया जाएगा. इसके बाद, एक्सप्रेसवे को लेकर लोगों के मन में किसी तरह की शिकायत नहीं रहेगी- अरुण गर्ग, उपमहाप्रबंधक, HSIIDC

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.