चमक- धमक वाले गुरुग्राम में घर खरीदने के सपने को पूरा करेंगे यह इलाके, नाममात्र खर्चे पर मिलेंगे फ्लैट्स

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में प्रोपर्टी की आसमान छूती कीमतों और करोड़ों रुपए की कीमत के लग्जरी फ्लैट्स से कौन वाकिफ नहीं हैं. इसी हाईप्रोफाइल माहौल के बीच बहुत से लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना दर्द बयां करते हुए कहते हैं कि यहां पर खुद के घर का सपना पूरा करना आम आदमी के लिए सपना ही रह रहा है लेकिन हम आपको अच्छी खबर यह बताते है कि इस चमक- धमक वाले शहर में आज भी कुछ ऐसे इलाके और सरकारी योजनाएं मौजूद हैं जो एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति के लिए बजट में घर खरीदने के सपने को साकार करेगी.

Flats

सेक्टर- 95 (न्यू गुरुग्राम)

द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप और पटौदी रोड से कनेक्टिविटी के चलते यह इलाका प्रोपर्टी खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है. यहां कई बड़े डेवलपर्स के अवरेज प्रोजेक्ट्स हैं जहां 2BHK फ्लैट्स की कीमत लगभग 45-50 लाख रुपए के बीच शुरू होती है. आने वाले समय में यह इलाका कमर्शियल हब बनेगा जिससे अच्छा इनवेस्मेंट रिटर्न मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है.

सोहना रोड (साउथ गुरुग्राम)

साउथ गुरुग्राम के रूप में विकसित हो रहा इस इलाके में सोहना एलिवेटेड रोड निर्माण के बाद राजीव चौक से यहां तक पहुंचने में मात्र 15-20 मिनट का समय लगता है. यहां 1BHK व 2BHK के विकल्प मात्र 28 लाख से 45 लाख रुपए के बजट में उपलब्ध है. अरावली पहाड़ियों की नजदीकियां यहां के वातावरण की न केवल सुंदरता बढ़ा रही है बल्कि शोर-शराबे से दूर भी कर रही है.

सेक्टर- 102 से 104 (द्वारका एक्सप्रेसवे के पास)

द्वारका एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से चालू होने के बाद इन सेक्टरों की डिमांड में तेजी आई है. अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत यहां अभी भी सीमित बजट वाले ऑप्शन उपलब्ध है. दिल्ली और IGI एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी के चलते यह एरिया वर्किंग प्रोफेशनल के लिहाज से बिल्कुल उपयुक्त जगह है. रीसेल और नए अलॉटमेंट में यहां घरों की कीमत 40- 55 लाख रुपए तक है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

सेक्टर- 70 और 70A (SPR रोड)

ये सेक्टर उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है जो गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के नजदीक रहने के इच्छुक हैं लेकिन वहां की कीमतें बजट में नहीं है. ऐसे में यहां आपके घर का सपना 50-55 लाख रुपए के बजट में पूरा हो जाएगा. बड़ी- बड़ी कंपनियों के ऑफिस और स्कूलों की नजदीकी होने के चलते यहां किराए के मकानों की डिमांड भी हाई रहती है.

सेक्टर- 79 और 81 (NH- 8 के नजदीक)

अरावली पहाड़ियों की तलहटी में बसे इन सेक्टरों की शांति और प्राकृतिक सुंदरता मन को मोह लेती है. NH- 8 से सीधी कनेक्टिविटी इसे मानेसर और दिल्ली के और करीब ले आता है. यहां आप 30 से 48 लाख रुपए के बजट में घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं. यहां शहर के अन्य हिस्सों से प्रदुषण स्तर कम रहता है और सड़कों की चौड़ाई भी सफर को आरामदायक बनाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी प्रोजेक्ट पर पैसा खर्च करने से पहले HRERA की आधिकारिक वेबसाइट पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर अवश्य जांच लें. यदि आप पहली बार घर खरीद रहे हैं तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली ब्याज सब्सिडी (लगभग 2.67 लाख रुपए तक) के बारे में अपने बैंक से अवश्य बात करें. सरकारी ड्रा और नई योजनाओं की जानकारी के लिए समय- समय पर hsvphry.gov.in चेक करते रहे. बजट तय करते समय रजिस्ट्री चार्ज, जीएसटी और मेंटनेंस फंड को भी ध्यान में रखें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.