गुरुग्राम के इन सेक्टरों को मिलेगी सर्विस रोड की सुविधा, मुख्य सड़कों पर चढ़ना होगा आसान

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां गुरुग्राम मेट्रो डवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने शहर की 32 मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड के निर्माण की योजना बनाई है और इसके लिए एक सलाहकार कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. तीन महीने में कंपनी इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर GMDA को सौंपेगी.

Sadak Road 3

गुरुग्राम में लंबे समय से उठ रही मांग

सेक्टर- 81 से 95 और सेक्टर- 99 से 115 तक की मुख्य सड़कों पर सर्विस रोड नही है. इस वजह से इन सड़क मार्गों पर विकसित कॉलोनियों और सोसायटियों का सीधा जुड़ाव मुख्य सड़क पर होता है. ऐसे में इन इलाकों से निकलने वाले वाहनों की मुख्य सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के साथ टक्कर होने का अंदेशा बना रहता है.

इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए इन जगहों पर रहने वाले लोगों द्वारा लंबे समय से सर्विस रोड के निर्माण की मांग उठाई जा रही है. लोगों की इस समस्या पर फोकस करते हुए अब GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने इंजिनियरिंग सेल को सर्विस रोड के निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्य सड़क पर चढ़ना आसान

सेक्टर-102 के निवासियों ने कहा कि सेक्टर-102 व 102A की मुख्य सड़क पर सर्विस रोड नही है. यहां सड़क का नए सिरे से निर्माण होने के चलते वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं. ऐसे में इन सेक्टरों से निकलने वाले वाहनों को सीधे मुख्य सड़क पर चढ़ते समय सड़क दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है इसलिए मुख्य सड़क के साथ सर्विस रोड होना बेहद जरूरी है ताकि सड़क दुघर्टनाओं की संभावनाएं खत्म की जा सकें. सर्विस रोड की सुविधा होने पर वाहन आराम से मुख्य सड़क पर चढ़ सकेंगे.

सर्विस रोड के निर्माण की DPR तैयार करने की जिम्मेदारी एकॉम इंडिया नामक कंपनी को सौंपी गई है. इसके तहत, 15 जनवरी तक इस कंपनी को ड्रोन सर्वे, लाइडर सर्वे और टोपोग्राफिक सर्वे करने के निर्देश दिए हैं. जल्द ही मुख्य सड़क मार्गों पर सर्विस रोड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि सड़क दुघर्टनाओं को टाला जा सकें- पीसी मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, GMDA

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.