गुरुग्राम में इन लोगों को सरेंडर करना होगा LPG कनेक्शन, PNG लेना होगा अनिवार्य

गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाया है. बता दें कि सरकार ने अब पाइप्ड नेचुरल गैस ( PNG ) कनेक्शन को अनिवार्य कर दिया गया है. खासकर उन इलाकों में इसे प्रभावी तरीके से लागू किया गया है, जहां PNG कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है. यह कदम शहर में स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण- अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

PNG

3 महीने का समय

प्रशासन ने उन सभी इलाकों के उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन के लिए अपील की है, जहां यह सुविधा उपलब्ध है. इसके लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए है कि वे 3 महीने के भीतर PNG एजेंसी से घरेलू PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करें. यदि निर्धारित समय- सीमा के भीतर उपभोक्ता कनेक्शन नहीं लेता तो उनके घर LPG गैस सिलिंडर की आपूर्ति रोक दी जाएगी.

प्रशासन का मानना है कि PNG गैस न केवल पर्यावरण के बेहतर है, बल्कि LPG की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है. इसमें पाइप के माध्यम में सीधे घर तक गैस पहुंचने से सिलिंडर बदलने की समस्या खत्म होती है और रिसाव या दुर्घटना का खतरा भी कम होता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

PNG कनेक्शन को मिले बढ़ावा

गुरुग्राम में कई इलाकों में पहले से ही PNG लाइनें बिछाई जा चुकी है और बड़ी संख्या में उपभोक्ता इसका प्रयोग कर रहे है. अब अन्य लोगों को भी PNG कनेक्शन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि PNG गैस को बढ़ावा मिले और LPG पर निर्भरता कम हो. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.