द्वारका एक्सप्रेसवे और NH- 48 पर इन वाहनों की एंट्री पर रोक, पकड़े जाने पर कटेगा मोटा चालान

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) पर सड़क हादसे रोकने के उद्देश्य से धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है. गुरुग्राम सीमा में खेड़कीदौला टोल प्लाजा से सिरहौल बार्डर तक धीमी गति के वाहनों की हाइवे पर एंट्री पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है.

Delhi Mumbai

इन वाहनों की एंट्री पर पूर्णतः पाबंदी

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने आमजन की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टू-व्हीलर्स (मोटरसाइकिल, स्कूटर), तिपहिया वाहन (ई- रिक्शा), नॉन मोटराइज्ड व्हीकल, एग्रीकल्चर ट्रैक्टर, मल्टी एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर व्हीकल, फोर व्हीलर साइकल्स वाहनों के सरहौल बॉर्डर से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक और खेड़कीदौला से द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली बॉर्डर तक उपरोक्त वाहनों की एंट्री पर पूर्णतः रोक लगाई गई है.

ट्रैफिक पुलिस ने आग्रह करते हुए कहा है कि उपरोक्त वाहन मैन कैरेजवे का प्रयोग न करके सर्विस लाइन का इस्तेमाल करते हुए अपने सफर को पूरा करें. अन्यथा, इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

इन वाहनों से दुर्घटना का खतरा

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं और उपरोक्त वाहनों की रफ्तार अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है. इन छोटे वाहनों के आवागमन से हर समय किसी अप्रिय घटना का डर बना रहता है. इसलिए NH- 48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर उपरोक्त वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 400 करोड़ से बहेगी विकास की गंगा, 5 नए एलिवेटेड कॉरिडोर सहित पूरे होंगे यह कार्य

उन्होंने बताया कि शंकर चौक, राजीव चौक, खेड़कीदौला आदि जगहों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों की जागरूकता पाठशाला के साथ- साथ इन धीमी गति के वाहनों को एक्सप्रेसवे पर न जाने के लिए जागरुक किया जा रहा है. इन वाहनों के चालकों से अपील की जा रही है कि अपने वाहन को मुख्य मार्ग पर न चलाकर सर्विस मार्ग का इस्तेमाल करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.