गुरुग्राम के इस गांव को मिला मॉडर्न कम्युनिटी सेंटर का तोहफा, 8 करोड़ से मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के नाथूपुर गांव में लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने लगभग 8 करोड़ की लागत से आधुनिक कम्युनिटी सेंटर परियोजना का शुभारंभ किया है. नगर निगम ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है. जल्द ही, निर्माण प्रक्रिया का काम शुरू हो जाएगा.

Auditorium

लोगों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

इस कम्युनिटी सेंटर को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए विकसित किया जाएगा, ताकि यहां के लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ एक स्थायी स्थान मिले. इस सेंटर में आयोजन के लिए हॉल, बैठक- कक्ष, और सार्वजनिक उपयोग की अन्य सुविधाएं शामिल होगी. यह सेंटर स्थानीय युवाओं और समुदाय की भलाई को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा.

पुराने कम्युनिटी सेंटर का नवीनीकरण

वजीराबाद में स्थित पुराने कम्युनिटी सेंटर का नवीनीकरण कार्य भी इस विकास योजना का हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 66 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना में किचन शेड, एक कमरा और बिल्डिंग की रिपेयरिंग व मरम्मत शामिल है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के सबसे बिजी चौराहे से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, 32 करोड़ से बनेगा नया फ्लाईओवर

अभी सेंटर की हालात खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. नवीनीकरण से लोगों की समस्या का समाधान होगा. अब बिना किसी देरी के तय समय में काम को पूरा करने के लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

गुरुग्राम नगर निगम के लिए अधिकारी ने बताया कि मॉडर्न कम्युनिटी सेंटर के निर्माण से लोगों को शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों और कल्चरल प्रोग्राम के लिए आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी. स्थानीय लोगों को प्राइवेट बैंक्वेट हॉल पर निर्भर होने से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.