गुरुग्राम के इस पार्क की बदलेगी तस्वीर, 105 लाख रुपए से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़े गुरुग्राम जिसे साइबर सिटी के नाम से भी जाना जाता है. इसमें मौजूद पार्कों में से सेक्टर 22 में स्थित ताऊ देवी लाल पार्क का जीर्णोद्धार किया जाएगा. गुरुग्राम मेट्रो डेवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा इस कार्य के लिए लगभग 105 लाख रुपए की अनुमानित राशि को स्वीकृत किया है.

Park

इस योजना में 365 दिनों की डिफेक्ट लायबिलिटी- कम- मेंटेनेंस अवधि को भी शामिल किया गया है जिससे कार्य की गुणवत्ता और देखरेख की पहचान की जा सके. GMDA ने पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है.

गुरुग्राम में पार्क का जीर्णोद्धार

GMDA द्वारा पार्क की चारदीवारी को ऊंचा करने और उसकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा. सैर- सपाटे के लिए फुटपाथ की भी व्यवस्था की जाएगी जिससे हर रोज सैर करने वाले लोगों को सुविधा होगी. इन सभी कार्यों को करने के बाद ताऊ देवी लाल पार्क सुरक्षित और व्यवस्थित दिखाई देगा. चारदीवारी को ऊंचा करने से पार्क में अतिक्रमण और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

पौधारोपण पर विशेष ध्यान

पार्क में चारदीवारी और अन्य मरम्मत कार्यों के साथ- साथ पौधारोपण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि पार्क की हरियाली को बढ़ाया जा सके. इससे एक तो पर्यावरणीय संतुलन मजबूत होगा और दूसरा आसपास के क्षेत्रों को साफ, शुद्ध हवा मिलेगी. GMDA की इस परियोजना से पार्क के जीर्णोद्धार के साथ- साथ लोगों को भी सुविधाएं प्राप्त होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.