खुशखबरी: गुरुग्राम के लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, साढ़े 6 करोड़ से आठ लेन बनेगी यह सड़क

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को 8 लेन करने की योजना बनाई गई है. इस संबंध में GMDA के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष पीसी मीणा की अध्यक्षता में हुई टेंडर आवंटन समिति की बैठक में इस प्रोजेक्ट के टेंडर को मंजूरी प्रदान की गई है. इसके निर्माण पर करीब साढ़े 6 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी.

Road Sadak

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

करीब 6 किलोमीटर लंबी गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर वर्तमान में दोनों साइड तीन-तीन लेन हैं. वहीं, दोनों साइड एक-एक लेन कच्ची हैं. ऐसे में इस लेन का निर्माण कर कच्चे हिस्से को पक्का किया जाएगा. इससे वाहन चालकों को आवाजाही में सहूलियत मिलेगी और साथ ही कच्चे रास्ते पर उड़ने वाली धूल भरी मिट्टी से छुटकारा मिलेगा.

GMDA के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के चौक-चौराहों को GMDA की ओर से दुरस्त किया जाएगा. चौक-चौराहों पर स्लिप रोड न होने या कम दूरी की होने की वजह से लोगों को पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. कुछ मिनटों का सफर तय करने में लगभग 40 मिनट का समय लग जाता है जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है.

यह भी पढ़े -  मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को मिलेगी नई पहचान, सड़कों पर दिखेगी कनॉट प्लेस जैसी आधुनिक सुविधाएं

लोगों को मिलेगी सहूलियत 

उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग को अब आठ लेन का किया जाएगा. दोनों साइड की एक- एक कच्ची लेन को पक्का कर लोगों को चौड़े रास्ते की सुविधा प्रदान की जाएगी. मानसून सीजन से पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना है. इससे वाहन चालकों को राहत पहुंचेगी.

गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से रोजाना सफर करने वाले लोगों का कहना है कि यह सड़क मार्ग नए गुरुग्राम की एक महत्वपूर्ण रोड है. इस सड़क मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन आवागमन करते हैं. सुबह और शाम के समय लोगों को इस सड़क मार्ग पर अक्सर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. ऐसे में रोड किनारे लगते कच्चे हिस्से पर पक्की सड़क बनने से राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.