खुशखबरी: ओल्ड गुरुग्राम से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, एलिवेटेड बनेगी शहर की कई प्रमुख सड़कें

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने और जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने की कवायद शुरू हो गई है. यहां शहर की प्रमुख सड़कों को एलिवेटेड बनाने की योजना बनाई गई है और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए जल्द ही एक कंसल्टेंट कंपनी को चयनित किया जाएगा. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी के सीईओ पीसी मीणा ने कंपनी के चुनाव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की परमिशन दे दी है. अगले सप्ताह टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई गई है. GMDA जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू करने के प्रयास में हैं ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम और प्रदुषण से राहत मिल सके.

Elevated Road

ओल्ड गुरुग्राम से गायब होगा जाम

पिछले कुछ सालों में शहर में ट्रैफिक दबाव इतना बढ़ चुका है कि कुछ ही मिनटों का सफर तय करने में घंटों के ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है. कुछ सड़क मार्गों पर तो 24 घंटे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. इसे देखते हुए गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक मुकेश शर्मा और GMDA के सीईओ पीसी मीणा ने ओल्ड गुरुग्राम शहर के अलग- अलग इलाकों का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने महसूस किया कि ट्रैफिक दबाव कम करने का एकमात्र तरीका मुख्य सड़क मार्गों पर एलिवेटेड रोड का निर्माण करना है.

हाल ही में गुरुग्राम में हुई रैली में विधायक मुकेश शर्मा ने सीएम नायब सैनी के सामने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था. इसका असर दो सप्ताह के भीतर ही दिखने लगा है. कंसल्टेंट कंपनी के चुनाव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की परमिशन देना इस बात का संकेत है कि जल्द ही जमीन पर निर्माण कार्य दिखाई देगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

यह सड़कें होंगी एलिवेटेड

प्रस्तावित योजना के अनुसार, राजीव चौक से ओल्ड रेलवे रोड होते हुए चिंतपूर्णी मंदिर तक सड़क मार्ग को एलिवेटेड किया जाएगा. इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर से शीतला माता रोड होते हुए लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक तक की सड़क को भी एलिवेटेड किया जाएगा.

पुरानी दिल्ली रोड पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक से डूंडाहेड़ा बॉर्डर तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क को एलिवेटेड बनाया जाएगा. इसके अलावा, महाराणा प्रताप चौक से सुकराली गांव होते हुए IFFCO चौक तक सड़क मार्ग को एलिवेटेड बनाने की योजना बनाई गई है. एलिवेटेड रोड बनने के बाद लोकल ट्रैफिक नीचे रह जाएगा जिससे ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.