गुरुग्राम में घूमने के लिए बेस्ट 7 जगहें, परिवार के साथ छुट्टियों में बिताए बेहतरीन समय

गुरुग्राम | ज्यादातर स्कूलों में समर वैकेशन (Summer Vacation) चल रही हैं और यह वही समय होता है, जब कोई भी इंसान अपने परिवार के साथ घूमना पसंद करता है. इसी कारण आज हम आपको गुरुग्राम में मौजूद 7 ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देंगे, जहां पर आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिता सकते हैं.

Travel

घूमे ये 7 जगह

ताऊ देवीलाल जैव विविधता पार्क: परिवार के साथ समय बिताने के लिए गुड़गांव के सेक्टर 52A स्थित ताऊ देवीलाल बायोडायवर्सिटी पार्क बहुत अच्छा है. यह दो एकड़ भूमि में फैला हुआ 23 डिविजनों वाला पार्क बच्चों और बड़ों दोनों के लिए काफी शिक्षाप्रद है.

अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क: गुरुग्राम में आप भारत के सबसे पुराने पर्वत अरावली पर्वत को देख सकते हैं. अरावली पर्वतमाला का एक हिस्सा जिसे दिल्ली रिज कहते हैं, दिल्ली और गुरुग्राम से होकर ही गुजरता है. यहां भी आप परिवार के साथ सुकून भरा समय बिता सकते हैं.

लेजर वैली पार्क: गुरुग्राम में तीसरे नंबर पर लेजर वैली पार्क आता है. आपको यदि खुली हवा में सांस लेना पसंद है तो आप सेक्टर 29 में स्थित विशाल लेजर वैली पार्क में घूम सकते हैं. यह शहर की सबसे हरी भरी और मशहूर जगह में से एक है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्रामवासियों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगा छुटकारा, 270 करोड़ की योजना तैयार

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान: गुरुग्राम से महज 15.8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान काफी रमणीय जगह है. यह पक्षी अभयारण्य है. सर्दियों के मौसम के दौरान आर्कटिक, साइबेरिया, मध्य एशिया और यूरोप जैसे क्षेत्रों से पक्षी यहां आकर आराम करते हैं.

दमदमा झील: गुरुग्राम से 26.5 किलोमीटर की दूरी पर अरावली की पहाड़ियों में दमदमा झील स्थित है. आप यहां पर NH 248A जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं. यह भी काफी अच्छी घूमने लायक जगह बताई जाती है.

बंजारा मार्केट: हर कोई चाहता है कि उसे कम- से- कम रेट में अच्छे से अच्छा सामान मिल जाए. अगर आपको भी कम रेट पर सामान खरीदना है, तो आपके लिए बंजारा मार्केट बेस्ट साबित हो सकती है. यहां पर बेहतरीन क्वालिटी के घरेलू सामान और कपड़े कम कीमत पर मिल सकते हैं. यह मार्केट सेक्टर 70A में स्थित है.

साइबर हब: शहर की सबसे पसंदीदा हैंग आउट स्थलों में से एक है डीएलएफ साइबर सिटी में स्थित साइबर हब. यहां रिटेल स्टोर, कैफे, रेस्टोरेंट, बार, फिल्म थिएटर और बच्चों के खेलने की काफी इंटरेस्टिंग चीजें मौजूद हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts