दिल्ली- गुरुग्राम के बीच सफर करना होगा महंगा, 1 अप्रैल से टोल टैक्स दरों में होगी बढ़ोतरी

गुरुग्राम | नए वित्तीय वर्ष से वाहन चालकों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है. 1 अप्रैल से दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा. यहां खेड़की दौला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी को हरी झंडी दिखा दी गई है, जो 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी जिसके बाद लोगों को टोल प्लाजा क्रॉस करने के लिए पहले के मुकाबले जेब ज्यादा ढीली करनी होगी.

Toll Tax Booth 3

6 महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें

इस सड़क मार्ग से सफर करने वाले वाहन चालकों ने असुविधाओं का हवाला देते हुए कहा कि नवंबर 2025 में टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी की गई थी और अब 6 महीने भी नहीं हुएं हैं और टोल टैक्स दरों में फिर से बढ़ोतरी हो जाएगी. जबकि हाइवे पर सुविधाएं बढ़ाने के नाम पर कुछ भी काम नहीं हुआ है.

सुविधाएं बढ़ाने के नाम पर कुछ नहीं 

6 महीने पहले भी यह एक्सप्रेसवे बदहाल स्थिति में था और कमोवेश यही स्थिति आज भी ज्यों कि त्यों बनी हुई है. सड़क जगह- जगह गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है. अवैध कट बरकरार है, न रेलिंग दुरस्त हुई और न ही लाइटों को ठीक किया गया है. हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर पिछले एक साल से गढ्ढे बने हुए हैं, जिन्हें ठीक करने में NHAI नाकाम हैं.

वाहन चालकों का कहना है कि NHAI मनमानी कर रहा है. केवल टोल वसूली पर ध्यान है जबकि सुविधाएं बढ़ाने के नाम पर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं. बिना सुविधाएं उपलब्ध कराए टोल दर में लगातार बढ़ोतरी शायद ही पूरी दुनिया में कहीं होती होगी. मजबूरी में लोग दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं अन्यथा यह सड़क मार्ग चलने लायक नहीं है. कब, कहां और किस जगह पर हादसा हो जाएं, कोई भरोसा नहीं है. खुले पड़े नाले, अंधेरा और अवैध कटों की वजह से रोजाना सड़क दुघर्टनाएं हो रही है लेकिन NHAI के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है, सिर्फ टोल बढ़ोतरी पर ध्यान लगाया हुआ है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक और नए रूट पर संचालित होगी मेट्रो, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

1 अप्रैल से लागू होंगी नई टोल दरें

वाहन का प्रकार पहले (₹) अब (₹) वापसी (₹)
कार व जीप 95 100 150
हल्के कमर्शियल वाहन 155 160 240
बस एवं ट्रक 330 335 505
3 एक्सल कमर्शियल वाहन 360 370 550
4 से 6 एक्सल 515 530 795
ओवरसाइज वाहन 630 645 965
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.