गुरुग्राम शहर के इस सेक्टर की बदलेगी तस्वीर, 20 करोड़ से नए लुक में दिखेगी मार्केट और सड़कें

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले से लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर के सेक्टर- 46 में सड़क निर्माण और मार्केट के विकास कार्यों पर 20 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी. इसमें 18 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए 6.87 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार है.

Rao Narbir Singh

इसके अलावा 12 मीटर चौड़ाई वाली सड़कों की रिकार्पेटिंग के लिए 2.49 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है. वहीं, सेक्टर-46 में 18 मीटर चौड़ी सड़क के साथ लगती स्टाम वाटर ड्रेनेज की सफाई के लिए 29 लाख रुपए का प्रस्ताव भी प्रशासनिक प्रकिया में हैं.

सेक्टर-46 में होंगे विकास कार्य

बता दें कि उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह मंगलवार को गुरुग्राम दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने नगर निगम कार्यालय में शहर की प्रमुख सड़कों, ड्रेनेज और सीवरेज व्यवस्था से संबंधित समस्याओं व प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की.

उन्होंने बताया कि सेक्टर-46 की मार्केट के समग्र विकास को लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इस रिपोर्ट में मार्केट की सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सुगम ट्रैफिक संचालन तथा पर्याप्त पार्किंग सुविधा विकसित करने का प्रावधान शामिल हैं.

इन सड़कों का होगा निर्माण

बैठक में अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर को अवगत कराया कि पटौदी चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क निर्माण कार्य को नगर निगम द्वारा पूरा किया जाएगा. जबकि उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेस-वे तक सड़क निर्माण कार्य HSIIDC द्वारा पूरा किया जाएगा. वहीं, नरसिंहपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए HSIIDC द्वारा एक ड्रेन का निर्माण किया जाएगा जबकि NHAI द्वारा कल्वर्ट का निर्माण प्रस्तावित है. इसके साथ ही GMDA द्वारा कच्ची ड्रेन को पक्का किया जाएगा और नगर निगम द्वारा खांडसा एमपीएस लाइन तक एक नई सीवर लाइन डाली जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.