गुरुग्राम: 60 वर्षीय बुजुर्ग पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, वीडियो वायरल

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुछ बदमाशों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के बादशाहपुर में एक परिवार पर कातिलाना हमला हुआ. इस हमले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डेढ़ दर्जन लोग माता चौक पर रहने वाले एक परिवार पर हमला करते हुए दिखाई देते हैं. इस हमले में परिवार के 60 वर्षीय बुजुर्ग रमेश को गंभीर चोटें आई, जिनको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अब उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

gurugram viral video

इस हमले में पीड़ित परिवार के सदस्य संदीप ने बताया कि गांव के ही रहने वाले दो-तीन युवकों की 20-25 दिन पहले 60 वर्षीय रमेश से मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बीती 17 मई को कुछ दबंग लोगों ने योजना बनाकर रमेश और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. जिसमें परिवार के एक 60 वर्षीय वृद्ध को काफी चोटें आई.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में चाक- चौबंद होगी सफाई व्यवस्था, कूड़ा कलेक्शन पर खर्च होंगे 606 करोड़ रुपए

अपराधी कानून की गिरफ्त से अभी हैं बाहर

गुरुग्राम में हुए इस घटना से आसपास में दहशत का माहौल व्याप्त है. पीड़ित परिवार ने 12 से 15 लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले का मामला दर्ज करवाया है. इस मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. फिलहाल हमले में शामिल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं.