किसी महल से कम नहीं है Virat Kohli का गुरुग्राम वाला बंगला, फोटोज देखकर उड़ जाएंगे होश

गुरुग्राम | अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुग्राम में आलीशान घर बनवाया है. दिल्ली के पास स्थित इस आलीशान घर पर विराट कोहली ने करीब 80 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. विराट कोहली जब पिछले साल इस घर में शिफ्ट हुए थे तब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के अपने सभी साथी खिलाड़ियों को नए घर की पार्टी दी थी. गौरतलब है कि विराट कोहली इससे पहले दिल्ली के पश्चिमी विहार में रहते थे.

Virat Kohli Gurugram House

500 गज जमीन पर बना विराट कोहली का यह आलीशान घर गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी फेज-1 के ब्लॉक-C में स्थित है. विराट ने अपने इस घर को एक खास इंटिरियर डिजाइनिंग कंपनी से डिजाइन करवाया था. कोहली के इस आलीशान घर में अलग से जिम, स्वीमिंगपूल आदि समेत तमाम सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस आलीशान घर में कोहली ने एक कमरे में बड़ा टीवी भी लगवाया है जिसपर वो क्रिकेट मैच, सीरियल, फिल्में आदि देखने का लुत्फ उठाते रहते हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

इस आलीशान घर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है. गुरुग्राम में स्थित इस घर में विराट कोहली अपनी मां और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते हैं. इस आलीशान घर को इतने ख़ुबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है कि इसकी सुंदरता देखने वाले के मन को मोह लेती है. कमरों में रंगों का सेलेक्शन, लाइटनिंग, शानदार बगीचा और उसमें लहराते फूल इस बंगले की सुंदरता को और अधिक खुबसूरत बना देते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.