गुरुग्राम में जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, 2 करोड़ से सिरे चढ़ेगी एक बड़ी योजना

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पानी के संरक्षण और बचत के लिए ठोस कदम उठाए गए है. इसके तहत, जोन- 3 के अंतर्गत सेक्टर 39, साउथ सिटी- 1 और ग्रीनवुड सिटी के विभिन्न पार्कों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) द्वारा पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने की व्यवस्था की जा रही है. इससे पार्कों में पेयजल व्यवस्था के साथ- साथ सिंचाई व्यवस्था भी बेहतर होगी और पानी के अन्य विकल्पों को बढ़ावा मिलेगा.

Piep Line

गुरुग्राम में मिलेगी यह सुविधा

इस परियोजना पर लगभग 1.98 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया जा रहा है. इस योजना के तहत, STP से प्राप्त ट्रीटेड पानी को पार्कों में पहुंचाया जाएगा जिससे पार्कों में सिंचाई होगी और पानी की बचत की उचित व्यवस्था होगी. सरकार का यह कदम शहर के विकास और पेयजल संसाधनों को सुरक्षित रखने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा.

माइक्रो STP से होगी पार्कों की सिंचाई

इस योजना के अनुसार, सेक्टर- 39, मोहयाल कॉलोनी, साउथ सिटी- 1, ग्रीनवुड सिटी के पार्कों की सिंचाई माइक्रो STP द्वारा की जाएगी. इससे इन क्षेत्रों के पार्कों की हरियाली बरकरार रखने में मदद मिलेगी. योजना के तहत, झाड़सा तालाब को भी भरा जाएगा ताकि आसपास के क्षेत्र के भूजल स्तर को सुधारा जा सके.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

पर्यावरण संरक्षण की तरफ अहम पहल

नगर निगम गुरुग्राम के अध्यक्ष प्रदीप दहिया ने बताया कि इस पहल से न केवल पानी की बचत होगी बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ी पहल साबित होगी. आने वाले समय में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की योजनाएं लागू की जाएगी. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और प्रबंधन करना MCG का पहला लक्ष्य है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.