गुरुग्राम के इन इलाकों में गहराएगा जल संकट, 2 दिन तक बाधित रहेगी जलापूर्ति

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़े गुरुग्राम में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने पानी की सप्लाई को लेकर अधिकारिक सूचना जारी की है. GMDA के अनुसार चंदू – बुढेड़ा में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सुधार कार्य किया जाएगा, जिसके चलते पानी की सप्लाई बाधित होगी. इसके अलावा, सेक्टर- 51 में बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े मेन वाटर सप्लाई में भी मरम्मत कार्य के दौरान पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी.

Water

गुरुग्राम में जल संकट

GMDA के द्वारा जी गई जानकारी के अनुसार, सुधार एवं मरम्मत का कार्य 7 जनवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा और 8 जनवरी को करीब 11 बजे तक पूरा होगा. इस दौरान लगभग 36 घंटे पानी की सप्लाई बंद की जाएगी. हालांकि, पानी की सप्लाई न होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान पानी की सप्लाई न होने से सेक्टर- 37, सेक्टर- 42 से सेक्टर- 74 तक, गांव बादशाहपुर और गांव खांडसा प्रभावित होंगे.

लोगों से अपील

GMDA ने लोगों से अपील करते हुए इस अवधि के दौरान पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी है ताकि पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े और मरम्मत कार्य के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो. उन्होंने बताया है कि भविष्य में पानी की सप्लाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सुधार एवं मरम्मत का कार्य करवाना अनिवार्य है. वर्तमान में हो रही पानी की बाधा के लिए प्रशासन को खेद है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.