खुशखबरी: न्यू गुरुग्राम के 16 सेक्टरों से दूर होगी पानी की किल्लत, GMDA का खास योजना पर काम शुरू

गुरुग्राम | न्यू गुरुग्राम के 16 सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इन सेक्टरों के निवासियों को इस बार की गर्मियों में इस्तेमाल के लिए भरपूर पानी मिलेगा. इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने पाइप लाइन की क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है.

Water Pani

पानी की किल्लत होगी दूर

वर्तमान स्थिति की बात करें, तो चंदू बुढेड़ा के जल शोधन संयंत्र से बसई जल शोधन संयंत्र के समीप से 1000 MM क्षमता की पाइप लाइन सेक्टर- 51 के बूस्टिंग स्टेशन की तरफ जा रही है. इस पाइप लाइन से 200 एमएलडी पानी निकलना है, लेकिन सेक्टर- 51 के बूस्टिंग स्टेशन तक यह 100 एमएलडी रह जाता है. इस वजह से इस बूस्टिंग स्टेशन के अधीन आ रहे सेक्टर- 42 से लेकर 57 तक विकसित गांव, कॉलोनी, सोसाइटी और सेक्टर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है, जिसके चलते यहां रहने वालों को पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है.

इस समस्या के समाधान के लिए GMDA ने पाइप लाइन की क्षमता को 1000 MM से बढ़ाकर 1600 MM करने की योजना बनाई थी. दावा किया जा रहा है कि इस क्षमता के बढ़ने के बाद सेक्टर- 51 बूस्टिंग स्टेशन के अधीन आ रहे क्षेत्र में करीब 40 एमएलडी तक अतिरिक्त पानी की सप्लाई हो जाएगी. इससे गर्मियों में इन क्षेत्रों के लोगों को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति मिल सकेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

सर्दियों में यहां तक होगी जलापूर्ति

सर्द मौसम में पानी की मांग कम हो जाती है, ऐसे में फिलहाल बढ़े पानी को सेक्टर- 58 से लेकर 80 तक विकसित रिहायशी सोसायटियां और कालोनियों में सप्लाई किया जाएगा. वर्तमान में इन सेक्टरों में विकसित सोसायटी और कॉलोनियों के लोगों को पानी के लिए पूरी तरह से भूजल पर निर्भर रहना पड़ता है क्योंकि यहां तक जलापूर्ति नाममात्र रह जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.