ट्रैफिक टॉवर की बदौलत गुरुग्राम शहर से छू- मंतर होगा जाम, इन जगहों पर लगे ACTS से लैस कैमरे

गुरुग्राम | दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब पूरे शहर के ट्रैफिक पर पुलिस के ट्रैफिक टावर से नजर रखी जा रही है. इसके अलावा, गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से भी निगरानी की जा रही है.

MPNews 36

स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल परियोजना

इसके लिए GMDA ने स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल परियोजना के पहले चरण के तहत सेक्टर- 1 से 57 के कुल 109 चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किए गए हैं और इनकी लाइव फीड मिल रही है. इसके माध्यम से ट्रैफिक पुलिस विभाग रियल- टाइम में सिग्नल संचालन की निगरानी और प्रबंधन कर सकता है. सिग्नलों के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक टावर में संविदा एजेंसी का एक अभियंता की तैनाती की गई है.

दूसरे चरण के तहत, GMDA द्वारा स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल परियोजना का विस्तार सेक्टर- 58 से 115 तक किया जा रहा है. इस चरण में कुल 32 चौराहों को कवर किया जा रहा है, जिनमें से 24 जंक्शन पर स्मार्ट सिग्नल स्थापित हो चुके हैं और 4 जगहों पर काम चल रहा है.

इन स्थानों पर लगे सिग्नल

न्यू गुरुग्राम में जिन जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम स्थापित किए गए हैं, उनमें सेक्टर- 102A, 103 डिवाइडिंग रोड (खेड़की माजरा साइड), सेक्टर- 110, 110A, 112-113 चौक, बजघेड़ा अंडरपास, सेक्टर 45-52 टी- प्वाइंट, विकास मार्ग, सेक्टर- 101- 102, 102A- 104 चौक (द्वारका एक्सप्रेसवे साइड), सेक्टर 93- 94- 89 टी- प्वाइंट, रामपुरा- पटौदी रोड, सेक्टर 86- 85- 90- 89 दादी सती चौक, सेक्टर 81- 82- 85- 86 जय सिंह चौक और सेक्टर 90- 91- 92- 93 चौक शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

ACTS से लैस हैं कैमरे

ये स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (ACTS) और व्हीकल डिटेक्टर कैमरों से लैस हैं, जो वास्तविक समय में ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार सिग्नल टाइमिंग को नियंत्रित करते हैं. इस तकनीक से वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रखने में मदद मिलती है. इसके अलावा, ट्रैफिक जाम की स्थिति कम करने और एमरजेंसी में ग्रीन कॉरिडोर बनाने में सफलता मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.