गुरुग्राम | अगर आप दिल्ली, हरियाणा के किसी शहर में रहते हैं, तो आज की खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. हरियाणा के गुरुग्राम को न केवल टेक्नोलॉजी हब के रूप में जाना जाता है, बल्कि यहां घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए भी काफी अच्छी जगह मौजूद है. आमतौर पर यहां ऊंची- ऊंची बिल्डिंग और देसी विदेशी कंपनियों के ऑफिस ही दिखाई देते हैं. शायद आपको ना पता हो घूमने फिरने के शौक लोगों के लिए भी यहां अच्छे डेस्टिनेशन मौजूद है.
यहाँ मिलेंगे ऋषिकेश जैसे मजे
जब भी कभी वीकेंड होता है या कोई छुट्टी आती है, तो लोगों के मन में कहीं घूमने की इच्छा होती है. लोग हमेशा उन्हीं जगहों को प्रेफरेंस देते हैं, जहां उनका खर्चा कम हो और उनका समय भी कम लगे. इसी कड़ी में आज हम आपको गुरुग्राम में स्थित कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप ऋषिकेश जैसे मजे उठा सकते हैं. यहाँ के प्राकृतिक नज़ारे आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे.
घामड़ौज वॉटरफॉल
यह अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में बसा एक गांव है. सैलानियों के लिए यह एक फेवरेट पिकनिक स्पॉट बन चुका है. लोग शहर के शोर- शराबे से दूर होकर शांति के कुछ पल बिताने के लिए आते हैं. यहां पहाड़ों की हरियाली तो दिखाई देती ही है. साथ ही, खूबसूरत झरना पर्यटकों का मन मोह लेता है. इन गर्मी की छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ वॉटरफॉल देखने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं.
आपके लिए गुरुग्राम की यह छुपी जगह बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. यहां आपको नेचर का भरपूर मजा मिलता है. यहां स्थित झरना और पहाड़ों पर हरियाली आपका मन मोह लेगी.
दमदमा लेक
इन गर्मी की छुट्टियां में आप अपने परिवार के साथ गुरुग्राम स्थित दमदमा लेक भी घूम सकते हैं. यह अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई है, जहां अपने फैमिली के साथ आप क्वालिटी टाइम बिता सकते है. यहां के सुंदर नजारे आपकी छुट्टियां को यादगार बना देंगे. यहां बोटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कमांडो नेट, बैलेंस वॉक और स्पाइडर नेट जैसी एक्टिविटीज भी की जा सकती है.
