हरियाणा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं कक्षा की जारी की डेटशीट, यहां करें डाउनलोड

चंडीगढ़ । पिछले कई दिनों से नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा परीक्षाओं का इंतजार किया जा रहा था और ऐसे क्यास लगाए जा रहे थे कि जल्दी ही इन कक्षाओं की परीक्षाओं का भी ऐलान हो सकता है.आखिरकार अब कक्षा 9वी और 11वीं का भी इंतजार खत्म हो गया है.हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं की डेटशीट जारी कर दी है. बता दें कि कक्षा नौवीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी और 2 अप्रैल तक चलेंगी, साथ ही 11वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से आरंभ होंगी और 13 अप्रैल तक चलेंगी. परीक्षाओं के समय की बात करें तो परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे का है. और हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की तिथि साथ ही डेटशीट भी अपलोड कर दी गई है.आइए जानते हैं किस दिन कौन सा पेपर है.

School Student

कक्षा ग्यारहवीं की डेटशीट

दिनांक / पेपर

• 17 मार्च, 2022। कंप्यूटर विज्ञान, आईटीईएसएम

• 19 मार्च, 2022। अंग्रेजी

• 21 मार्च, 2022। गृह विज्ञान

• 22 मार्च, 2022। पंजाबी

• 24 मार्च, 2022। भौतिकी अर्थशास्त्र

• 25 मार्च, 2022 शारीरिक शिक्षा

• 26 मार्च, 2022। हिंदी

• 28 मार्च 2022 गणित

• 29 मार्च 2022 जीव विज्ञान मनोविज्ञान

• 30 मार्च 2022। राजनीति विज्ञान

• 31 मार्च, 2022। इतिहास, व्यवसाय अध्ययन

• 1 अप्रैल, 2022। रसायन विज्ञान, लेखा, लोक प्रशासन

• 2 अप्रैल, 2022। संस्कृत, उर्दू, जैव प्रौद्योगिकी

• 4 अप्रैल, 2022। समाजशास्त्र, उद्यमिता

• 5 अप्रैल, 2022। कला

• 6 अप्रैल 2022। भूगोल

• 7 अप्रैल, 2022। संगीत हिंदुस्तानी

• 8 अप्रैल, 2022। खुदरा, ऑटोमोबाइल, आईटी और यूटीईएस, रोगी देखभाल, सौंदर्य और कल्याण, यात्रा और पर्यटन आदि।

• 9 अप्रैल, 2022।सैन्य विज्ञान/नृत्य (सभी विकल्प)/कृषि

• 11 अप्रैल को संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत

• 12 अप्रैल को संस्कृत व्याकरण भाग 1

• 13 अप्रैल को संस्कृत व्याकरण भाग 2

कक्षा 9वीं की डेटशीट

दिनांक / पेपर

• 17 मार्च, 2022। आईटी, आईटीईएसएम

• 19 मार्च, 2022। हिंदी

• 22 मार्च, 2022। अंग्रेजी

• 24 मार्च, 2022। संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस, सौंदर्य और कल्याण आदि

• 26 मार्च, 2022। सामाजिक विज्ञान मार्च

• 29, 2022। गणित

• 31,2020 को साइंस

• 1-4-2020 संस्कृत साहित्य

• 2-4-2020 संस्कृत व्याकरण

कैसे डाउनलोड करें डेटशीट

अगर आप डेट शीट डाउनलोड करना चाहता है तो आप हरियाणा शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट में जाकर डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट में जाना होगा और वहां पर डेट शीट की ऑप्शन में क्लिक करना होगा, क्लिक करने पर आपके सामने डेट शीट खुल जाएगी, यह डेट शीट पीडीएफ मोड में होगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी गई है. अगर आपने अभी तक डेटशीट नहीं देखी है, तो आप आसानी से हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट में जाकर डेटशीट प्राप्त कर सकते हैं.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!