हरियाणा बोर्ड 10वीं के सभी विद्यार्थी नहीं होंगे प्रमोट, इन्हे देना होगा पेपर

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले पाए जा रहे हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने 30 अप्रैल तक पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है. हरियाणा बोर्ड की 10वीं 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में कल फैसला ले लिया गया था.

Jagbir Singh bseh

हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द

हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है और 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया है. दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम इंटरनल असेसमेंट के आधार पर घोषित किया जायेगा और विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा. 12वीं की परीक्षाओं को केवल स्थगित किया गया है. CBSE बोर्ड की तर्ज़ पर हरियाणा बोर्ड ने यह फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

10वीं के केवल यही विद्यार्थी होंगे प्रोमोट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि 10वीं कक्षा में नया दाखिला लेने वाले 3,18,373 विद्यार्थियों को ही अगली क्लास में अपग्रेड किया जाएगा. ओपन और रिअपीयर वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा. इसका मतलब साफ है कि केवल दसवीं के रेगुलर विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा, लेकिन रिअपीयर और ओपन के विद्यार्थियों को परीक्षाएं देनी होगी.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts