60 लाख खर्च, अमेरिका से डिपोर्ट होकर घर पहुंचा हिसार का आर्यन; सुनाई दुखभरी आपबीती

हिसार | डंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचने वाले अवैध भारतीयों को डिपोर्ट करने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में तीसरे चरण में अमेरिका से पहुंचे भारतीयों में 44 युवक हरियाणा से थे, जिनमें हिसार के हांसी विधानसभा क्षेत्र के गांव कुलाना का आर्यन भी शामिल हैं. आर्यन 4 महीने पहले ही अमेरिका पहुंचा था.

Hisar Aryan Deport From Us

60 लाख रूपए हुए खर्च

पीड़ित आर्यन ने बताया कि 60 लाख रूपए खर्च होने के बावजूद भी वह अमेरिका से खाली हाथ घर लौट आया. अमेरिका के सफर में कई महीनों तक भूखे- प्यासे जंगलों में भटकना पड़ा. इस दौरान तमाम प्रताड़नाएं झेलनी पड़ी. परिजनों ने उसे अमेरिका भेजने के लिए 2 एकड़ जमीन बेच दी थी. उसने बताया कि डंकी रूट काफी डरावना और खतरनाक है.

वह 16 अक्टूबर को अमेरिका के लिए घर से निकला था. उसे लगा था कि सीधे रास्ते से अमेरिका जाना है. बाद में उसे पता लगा कि रास्ता अवैध है. रास्ते में पन्ना के जंगलों को पार किया. फिर मैक्सिको से बॉर्डर पार किया, जिसके बाद वह अमेरिका पहुंचा तो उसे वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े जाने के बाद से उसका घर पर संपर्क भी नहीं हुआ.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

22 किलो घट गया वजन

आर्यन ने बताया कि जब वह घर से अमेरिका के लिए निकला था, तो उसका वजन 71 किलोग्राम था, लेकिन डंकी रूट पर भूखे- प्यासे रहने से उसका 22 किलोग्राम वजन कम हो गया. पिता के पास करीब साढ़े 3 एकड़ जमीन थी. जिसमे से दो एकड़ जमीन बेचकर उसे विदेश भेजा था. लाखों रूपए खर्च करके काफी मुश्किलों को झेलते हुए अमेरिका पहुंचा था, लेकिन अब वापस इंडिया भेज दिया गया. अमेरिका के राष्ट्रपति ने अवैध भारतीयों को डिपोर्ट करने का फैसला लेकर सारे सपने चकनाचूर कर दिए. उनके पिता विनोद महला ने बताया कि वह हांसी एसपी से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.