संघर्ष की मिसाल बनी हिसार की बेटी अनु सहरावत, खेल कोटे से मिली BSF में नौकरी

हिसार | खेल मैदान में अपनी मेहनत और सच्ची लगन की बदौलत आज हरियाणा की युवा पीढ़ी सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में हिसार जिले की उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बिठमड़ा की बेटी अनु सहरावत (Anu Sehrawat) ने खेल कोटे से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में नौकरी हासिल की है.

Anu Sehrawat Hisar

परिवार में छाई खुशियां

बेटी की सरकारी नौकरी लगने पर गांव, स्कूल और परिवार में खुशियां छाई हुई है. अनु गांव बिठमड़ा स्थित डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हैंडबॉल की उम्दा खिलाड़ी हैं और शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरकारी नौकरी हासिल की है. उनकी यह उपलब्धि अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है.

साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली अनु सहरावत कठिन परिस्थितियों में भी अपना संघर्ष जारी रखा. बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था. इसके बावजूद, उन्होंने हौसला नहीं तोड़ा और संघर्ष की मिसाल कायम की. घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद भी उन्होंने पढ़ाई के साथ- साथ खेल मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरकारी नौकरी हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

स्कूल स्टाफ ने दी शुभकामनाएं

डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन संजय ने स्कूल की छात्रा अनु सहरावत के बीएसएफ में नौकरी हासिल करने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. उनकी माता ने कहा कि बेटी ने अपनी मेहनत की बदौलत सरकारी नौकरी हासिल करते हुए हमारा गौरव बढ़ाया है. हमें खुशी है कि हमारी बेटी देश सेवा में अपना योगदान देगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.