हिसार नगर निगम चुनाव में बीजेपी की एकतरफा जीत, कांग्रेस को खाता खुलने का इंतजार

हिसार | हरियाणा में निकाय चुनावों (Haryana Nagar Nigam Chunav) के आज रिजल्ट घोषित हो रहे हैं. इसी कड़ी में हिसार नगर निगम की बात करें, तो यहां मेयर के अलावा 20 वार्डों के पार्षद भी चुनें जाएंगे. यहां 2 मार्च को मतदान हुआ था. मेयर पद के लिए मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी प्रवीन पोपली और कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला के बीच हैं.

Eelection Result Counting

कांग्रेस को खाता खुलने का इंतजार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी मेयर प्रत्याशी प्रवीन पोपली 60 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हार का स्वाद चखा दिया हैं. वहीं, 14 वार्डों में से 12 वार्डों में बीजेपी के उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है. दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी को खाता खुलने का इंतजार है. बीजेपी ने 60 हजार से ज्यादा वोटों से मेयर चुनाव जीत लिया है

14 वार्डों के चुनावी परिणाम

  • हिसार में वार्ड 1 से बीजेपी की सरोज जैन को 4 हजार वोटों से जीत हासिल हुई है.
  • हिसार में वार्ड नंबर 2 से बीजेपी के मोहित सिंघल 2533 वोटों से जीते.
  • हिसार वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी ज्योति वर्मा को 2881 वोटों से जीत हासिल हुई है.
  • हिसार वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह सैनी सांखला जीते हैं.
  • हिसार वार्ड नंबर 5 से बीजेपी भीम महाजन 2311 वोट से जीते हैं.
  • हिसार वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय उषा ने 1175 वोट लेकर बीजेपी की सुमित्रा खन्ना को 75 वोट से हराया है.
  • हिसार वार्ड नंबर 7 में बीजेपी के मनोहर लाल वर्मा 2309 वोटों से जीते हैं.
  • हिसार वार्ड नंबर 8 से रवि सैनी निर्दलीय 2792 वोट से जीते जीते.
  • हिसार वार्ड नंबर 9 से बीजेपी की प्रत्याशी शीला देवी को 3409 वोटों से जीत हासिल हुई है.
  • हिसार वार्ड नंबर 11 से भाजपा प्रत्याशी नरेश ग्रेवाल 1631 से जीते.
  • हिसार वार्ड नंबर 12 से जगमोहन मित्तल 2661 वोटो से जीते हैं.
  • हिसार में वार्ड नंबर 13 से बीजेपी प्रत्याशी संजय डालमिया जीते.
  • हिसार में वार्ड नंबर 14 से सुमन यादव भाजपा प्रत्याशी 558 वोटों से जीती.
यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.