हरियाणा: चोरी के शक में दलित युवक को उतारा मौत के घाट, दो की हालत गंभीर

हिसार ।  हरियाणा के जिले हिसार में एक युवक की पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई हैं. दरअसल युवक पर पानी की मोटर चोरी करने के शक में ये हमला किया गया था. युवक का नाम विनोद था. विनोद के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कई युवकों ने विनोद, उसके दो साथी संदीप और भाल सिंह को बीच रास्ते रोक कर बहुत मारा है. विनोद दलित समुदाय से था और हमला करने वाले दूसरे समुदाय से थे जिसके चलते इस मामले को जातीय तूल के तौर पर भी देखा जा रहा है.

death

विनोद के परिवार वालों ने बताया कि उनके गांव के ही कई युवक सुबह विनोद को पूछने आए थे तो परिवार वालों ने बताया कि वो मजदूरी करने के लिए चला गया है. जिसके बाद युवकों ने विनोद और उसके दोस्तो संदीप व भाल सिंह को पूछताछ के बहाने रास्ते में रोका और तीनों को पकड़कर पहले खेत में ले गए और फिर वहां उनकी पिटाई की.

इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो बाद में गांव में ले जाकर भी तीनों को डंडों से बुरी तरह से पीटा. पिटाई करने वाले युवकों ने गांव के सरपंच को फोन करके बुलाया कि उन्होंने मोटर चोरी करने वालों को पकड़ लिया है. गांव का सरपंच जब वहां पहुंचा तब तक विनोद की मौत को चुकी थी और संदीप व भाल सिंह बुरी तरह से घायल थे. सरपंच ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया.मौके पर पहुंची आजाद नगर थाना की पुलिस विनोद और उसके साथियों को अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया और वहीं दोनों घायलों का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है. विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.