हरियाणा की बेटी आखिरी ने खेलों में पदक जीतकर बढ़ाया मां- बाप का गौरव, नाम रखने की वजह बेहद खास

हिसार | खेलों में लड़कियां लड़कों से कम नहीं है बल्कि उन्हें समान टक्कर दे रही है. इसी का एक उदाहरण हरियाणा के हिसार जिले में देखने को मिल रहा है. बता दें कि हिसार जिले के गांव सिसाय की बेटी आखिरी तलवारबाजी में लगातार देश का नाम रोशन कर रही है. आखिरी पहले भी कई मेडल जीत चुकी है और अब उसकी चाहत ओलंपिक में गोल्ड मेडल की है.

Hisar Beti

हरियाणा की बेटी ने बढ़ाया मान

माता- पिता ने उसका नाम आखिरी रखा क्योंकि उनके तीन बेटियां पहले थी और चौथे बच्चे के रूप में बेटी ने ही जन्म लिया. अब आगे ओर बेटी ना हो. उसके बाद, उसकी एक ओर बहन है. आखिरी आज खेल के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके साबित कर रही है कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती. आखिरी ने बताया कि वो 5 बहनें है. वह चौथे नंबर पर है और तीन बहने उससे बड़ी है. उसका नाम आखिरी इसीलिए रखा ताकि आगे बेटी ना हो, लेकिन मेरे बाद मेरी एक ओर बहन है. 5 साल पहले मैंने तलवारबाजी खेल शुरू किया. मैंने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल किया है, लेकिन अब मैं ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना चाहती हूं.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

बेटियां हर फील्ड में आगे

कोच संदीप ने कहा कि आखिरी राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुकी है. बेटियों को भी बेटों के समान मौका मिलना चाहिए. वर्तमान में लड़कियां हर फील्ड में आगे बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि अब आखिरी का मकसद ओलंपिक में गोल्ड जितना है ताकि वह अपने देश का नाम रोशन कर सके और इसके लिए वह दिन- रात मेहनत कर रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.