भगवान शिव के मंदिर में रहस्यमई तरीके से गर्म हो रही है धरती, ग्रामीणों की लगी भीड़

हिसार | हरियाणा के हिसार के नारनौंद गांव बास के प्राचीन शिव मंदिर में अचानक शिव की प्रतिमा के पास फर्श का 4 फुट का हिस्सा गर्म हो गया. बता दें कि रहस्यमई तरीके से फर्श गर्म होने को लोग धर्म के साथ जोड़ रहे हैं. इसको देखने के लिए मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है.

Shiv

मंदिर में ग्रामीणों की लगी भीड़

वहीं मंदिर के महंत कृष्ण गिरी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से यह जगह हल्की गर्म हो रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि ना ही फर्श के नीचे कोई तार है. अब यह कोई चमत्कार है या ग्रामीणों द्वारा फैलाई गई झूठी कहानी. यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के यात्रियों को बड़ी राहत, जुलाई तक चलेगी हिसार- वलसाड स्पेशल ट्रेन

वही कुछ नागरिकों का कहना है कि यह भगवान शिव का ही चमत्कार है. वही नव युवा जागृति मंच के सदस्यों ने घटना स्थल पर जाकर जगह का मुआयना करके पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, पंचकूला व हिसार को चिट्ठी लिखकर इस घटना से अवगत कराया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.