Adampur Election: अब आदमपुर चुनाव केजरीवाल की नजर, जल्द करेंगे रैली

हिसार, Adampur Election | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द हरियाणा का दौरा करेंगे. 10 सितंबर 2022 तक उनका हरियाणा का कार्यक्रम तय हो जाएगा. इस दौरे पर वह प्रदेश में संगठन के हालात जानेंगे और तैयारियों का जायजा भी लेंगे. इसी के  साथ वह आदमपुर उपचुनाव में भी हिस्सा ले सकते हैं, जिसके लिए वह आदमपुर में एक रैली भी प्रस्तावित करेंगे. हालांकि, अभी इस रैली की तारीख तय नहीं हुई है.

Arvind Kejriwal

कार्यक्रम में करेंगे मन की बात

मुख्यमंत्री केजरीवाल हरियाणा दौरे पर हिसार के युवाओं को मेक इंडिया नंबर बन का मंत्र भी बताएंगे और हरियाणा के संगठन और कार्यकर्ताओं के मन की बात को भी टटोलेंगे. इस दौरान हो सकता है कि वह अपने पैतृक गांव खेड़ा का भी दौरा करें. गौरतलब है कि केजरीवाल हरियाणा में आम आदमी पार्टी का खाता खोलना चाह रही है, लेकिन अभी विधानसबा चुनाव का खाता नहीं खुला है.

आने वाले चुनाव में भागीदार होगी AAP

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आदमपुर चुनाव में अपनी जोर आजमाइश कर हरियाणा को यह बताना चाह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी आने वाली है. पंजाब में जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश चुनाव से उम्मीदें बंध गई हैं और इसी के साथ वह हरियाणा में भी दस्तक देना चाहते हैं.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.