राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिसार के राहुल ने जीता गोल्ड मेडल, इन खिलाड़ियों ने भी जीते पदक

हिसार | खेल मैदान पर हरियाणा की युवा प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के बड़े मुकाबले देखने को मिले, जहां 97 KG भार वर्ग में हिसार के राहुल ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

कांस्य पदक पर कब्जा

लड़कियों में 53 KG भार वर्ग के फ्री स्टाइल में रोहतक की मुस्कान ने स्वर्ण, फतेहाबाद की रीतिका ने रजत, पानीपत की दीक्षा और सोनीपत की अंजू ने कांस्य पदक जीता. इसके अलावा 59 KG भार वर्ग में पलवल की अंजली कुंडू ने स्वर्ण, पानीपत की तमन्ना ने रजत, सोनीपत की हिमांशी और यमुनानगर की रेंची ने कांस्य पदक हासिल किया. 68 KG भार वर्ग में रोहतक की कीर्ति ने स्वर्ण, गुरुग्राम की हंसिका हुड्डा ने रजत, पानीपत से अंशु और झज्जर से मुस्कान ने कांस्य पदक पर कब्जा किया.

इन्हें भी मिला मेडल

लड़कों में ग्रीको रोमन में 60 KG भार वर्ग में झज्जर के साहिल ने स्वर्ण, जींद के प्रदीप ने रजत, हिसार के मंदीप और चरखी दादरी के राहुल ने कांस्य पदक हासिल किया. 72 KG भारवर्ग में झज्जर के सचिन ने स्वर्ण, कैथल के राजबीर ने रजत, सोनीपत के अक्षय कुमार और चरखी दादरी के अंकेश ने कांस्य पदक जीता. 81 KG भारवर्ग में सोनीपत के सागर ने स्वर्ण, चरखी दादरी के पवन ने रजत, रोहतक के हैप्पी और सोनीपत के मोहित ने कांस्य, 97 KG भार वर्ग में हिसार राहुल पानू ने स्वर्ण, भिवानी के रामबीर ने रजत, चरखी दादरी के अंकित और सोनीपत के अक्षित ने कांस्य पदक हासिल किया.

68 KG भारवर्ग में फ्री स्टाइल में जींद के अजय ने स्वर्ण, फरीदाबाद के पुष्प ने रजत, नूंह के दीपक और पानीपत के सागर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है. 79 KG भारवर्ग में झज्जर के अमन ने स्वर्ण, हिसार के हैप्पी ने रजत, अंबाला के विजय और नूंह के सागर दलाल ने कांस्य पदक जीता है. 125 KG भार वर्ग में भिवानी के सिद्धार्थ ने स्वर्ण, पानीपत के जतिन ने रजत, कैथल के दीपक और चरखी दादरी के उत्तम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.