शर्मनाक: हिसार में अपनी मां की अश्लील वीडियो बनाकर बेटे ने मांगे 2 लाख, पैसे नहीं मिलने पर वीडियो किया वायरल

हिसार | हरियाणा के हिसार रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां पैसे की लालच में एक बेटा अपनी ही मां का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलर बन जाता है. ऐसा शर्मनाक मामला जिसे पहली बार चुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.

VIDEO VIRAL

ब्लैकमेलिंग का यह मामला हिसार जिले के अगोहा पुलिस थाने में एक गांव से सामने आया है. जहां आरोपी ने अपनी मां को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और फिर उन दोनों का वीडियो बना लिया. इसके बाद वह वीडियो के बदले पैसों की डिमांड करने लगा. पैसे ना मिलने की स्थिति में बेटे ने मां का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसकी जानकारी मिलते ही महिला ने थाने जाकर इसकी शिकायत की और पुलिस द्वारा युवक के ऊपर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक कुछ समय में ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए हड़प चुका था.

अगोहा पुलिस को दी शिकायत में इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर बीमार रहता है. घर की आर्थिक हालत खराब है और बेटा शराबी किस्म का है. ऐसे में घर चलाने के लिए वह खुद पड़ोसी के खेत में काम करती है. वहां एक दिन उसके बेटे ने खेत मालिक के साथ उसका आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नशे के लिए पैसे ऐंठने लग गया.

शिकायतकर्ता महिला ने इस बात की भी जानकारी दी कि बीते कुछ महीने में वह 2 लाख रुपए दे चुकी है. अब जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसके बेटे ने अश्लील वीडियो व्हाट्सऐप के कई ग्रुप में भेज दिया. अग्रोहा पुलिस पीड़ित महिला की शिकायत पर युवक के ऊपर केस दर्ज कर लिया है. हालांकि अभी पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts