इस हसीना ने चुराया IPL के सबसे महंगे ऑलराउंडर खिलाड़ी का दिल, हर जगह साये की तरह रहती हैं साथ

स्पोर्ट्स डेस्क | 31 मार्च से भारत का सबसे फेमस टी20 लीग IPL की शुरुआत होने जा रहा है. हर किसी को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है. आईपीएल के 16वें सीजन को जीतने के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है और जमकर अभ्यास भी कर रहे है. इन सबके बीच आईपीएल 2023 के लिए सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी चर्चा में है. जी हां, हम बात कर रहे हैं पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सैम करन कि जो आजकल मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं.

Sam Curran CRICKET

जानिए किसने चुराया सैम करन का दिल

आईपीएल 2023 में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन पंजाब किंग्स की टीम में खेलते नजर आएंगे. इसके साथ ही यह खिलाड़ी आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी बन गया है.

आईपीएल 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने सैम करन को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदकर कोहराम मचा दिया था. हर किसी को इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पसंद आती है, इसलिए करोड़ों हिन्दुस्तानी इनके फैंस है. अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा है मगर सैम भी किसी और के फैन हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by S A M C U R R A N (@samcurran58)

डांस का शौक

बता दें, सैम इसाबेल के दीवाने हैं. ये दोंनो एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं. वहीं, इसाबेल को भारत और भारतीय कल्चर से भी काफी प्यार है. उन्हें म्यूजिक, थियेटर, डांस का काफी शौक है. वो राइटर होने के साथ- साथ डिजाइनर और आर्टिस्ट भी हैं.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts