स्पोर्ट्स डेस्क | क्रिकेट IPL प्रेमियों के लिए एक नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि 28 मार्च से दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) आयोजित होने जा रही है. इस बार IPL के 19वें सीजन में 7 नए नियम देखने को मिलेंगे, जो हर क्रिकेट प्रेमी के लिए जानना बेहद जरूरी है.
IPL 2026 के लिए 7 नए नियम
- सबसे पहला नियम आईपीएल टीमों की ट्रैनिंग और प्रैक्टिस से जुड़ा हुआ है. किसी भी टीम को उसके मैच वाले दिन प्रैक्टिस या ट्रैनिंग करने की अनुमति नहीं होगी.
- दूसरा नियम भी प्रैक्टिस से ही जुड़ा हुआ है. किसी भी टीम को 2 से ज्यादा अभ्यास मैच खेलने की अनुमति नहीं होगी. अभ्यास मैच खेलने से पहले BCCI से अनुमति लेनी होगी और उसके अलावा यह ध्यान रखना होगा कि कोई भी अभ्यास मैच साढ़े 3 घंटे से ज्यादा का ना हो.
- तीसरा नियम भी प्रैक्टिस से ही जुड़ा हुआ है. कोई भी टीम प्रैक्टिस नेट्स शेयर नहीं करेगी. प्रत्येक टीम को प्रैक्टिस के लिए नया नेट्स मिलेगा. एक टीम को दूसरी टीम के नेट्स को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी. बेशक वो नेट्स खाली ही क्यों न पड़ा हो.
- जिस पिच पर कोई होम टीम अपना पहला मैच खेलेगी, उसपर 4 दिन पहले से ही ट्रैनिंग या प्रैक्टिस की इजाजत नहीं होगी. टीमों को रेंज हिटिंग, थ्रो डाउन, रनअप और ड्रील्स के लिए अलग से विकेट दी जाएगी.
- होम टीम को पहले प्रैक्टिस की इजाजत होगी. अगर टीमें एक- दूसरे के ठीक बाद प्रैक्टिस करती हैं तो उन्हें हर बार नई तैयार की गई पिच मुहैया कराई जाएगी.
- BCCI ने IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान पर लगे LEB बोर्ड के पास बैठने से बैन कर दिया है.
खिलाड़ियों को मानना होगा यह नियम
IPL 2026 के लिए BCCI का एक नियम खिलाड़ियों के परिवार और दोस्त से भी जुड़ा है. परिवार और दोस्तों को खिलाड़ियों के साथ सफर करने की इजाजत नहीं होगी. खिलाड़ी जब भी प्रैक्टिस या मैच के लिए जाएंगे, उन्हें टीम बस में ही आवागमन करना होगा.
