क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! IPL 2025 में पहली बार चंडीगढ़ स्टेडियम में खेले जाएंगे 4 मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से सटे मुल्लापुर गांव में बने नए क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले खेले जाएंगे. इनके लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें इस स्टेडियम को चार मैचों की मेजबानी सौंपी गई है. बता दें कि आईपीएल का 18वां संस्करण 22 मार्च से कोलकाता और बेंगलुरु के बीच मुकाबले से शुरू होगा, जबकि फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा.

IPL Image

चंडीगढ़ में होंगे यह मैच

इस बार पंजाब किंग्स अपने चार घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर में खेलेगी, जबकि 3 मुकाबले धर्मशाला में होंगे. पंजाब किंग्स 5 अप्रैल को राजस्थान, 8 अप्रैल को चेन्नई, 15 अप्रैल को कोलकाता और 20 अप्रैल को बेंगलुरु से मुल्लापुर में भिड़ेगी. इस सीजन में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि हेड कोच की भूमिका पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग निभाएंगे.

दो ग्रुप्स में बंटी 10 टीमें

आईपीएल 2025 में कुल 10 टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं. ग्रुप ए में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, जबकि ग्रुप बी में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं.

हर टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों से 2 बार और दूसरे ग्रुप की मजबूत टीमों से दो बार भिड़ेगी, जबकि अन्य 4 टीमों से एक बार मुकाबला करेगी. टॉप चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी, जहां 20 मई को हैदराबाद में क्वालीफायर- 1 मैच होगा. इस मैच का विजेता 25 मई को कोलकाता में होने वाला फाइनल खेलेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts