IPL 2022: दिल्ली की हार से Playoff की तस्वीर हुई साफ, जानें किस टीम से होगा किसका सामना

स्पोर्ट्स, IPL 2022 Playoff | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन का कारवां अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. अगले रविवार को आईपीएल ट्राफी खिताब कौन सी टीम जीतेगी, इसका फैसला भी हो जाएगा. आईपीएल में पहली बार खेल रही गुजरात टाइटंस ने पहले और लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीसरे पायदान पर रहते हुए प्लेआफ में अपनी जगह बनाई है जबकि राजस्थान दूसरे और पहली बार आईपीएल ट्राफी जीतने का इंतजार कर रही बैंगलोर की टीम चौथे नंबर पर रही.

IPL Image

कल शाम दिल्ली और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में दिल्ली की हार से तय हो गया था कि बैंगलोर ने प्लेआफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो का था लेकिन दिल्ली की टीम इस मैच में हारकर आईपीएल से बाहर हो गई है. इस मैच में दिल्ली की हार के साथ ही प्लेआफ की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है कि कौन सी टीम किस टीम के साथ प्लेआफ मुकाबले में खेलने उतरेगी.

पहले क्वालीफायर में कोलकाता के इडेन गार्डन स्टेडियम में पहले और दूसरे नंबर की टीम यानि गुजरात और राजस्थान के बीच 24 मई को मुकाबला खेला जाएगा जबकि 25 मई को एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भी इडेन गार्डन स्टेडियम में ही खेला जाएगा. 27 मई को क्वालीफायर में हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम के साथ खेलेगी. इसके बाद 29 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ये दोनों मुकाबले अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस खेल स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर, आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल व सिंथेटिक ट्रैक की मिलेगी सुविधा

इस बार आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला आधे घंटे की देरी यानि शाम 8 से खेला जाएगा. इस बार बीसीसीआई की ओर से क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में बालीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां अपना जलवा बिखेरेंगी और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.