IPL 2023: मैदान में खिलाड़ी की भिडंत, एक ने लगाया थप्पड़ तो दूसरे ने पकड़ लिए बाल!

स्पोर्ट्स न्यूज़ | IPL 2023 का आधा सीजन नीकल चुका है. आईपीएल को लेकर लोगों के बीच में हमेशा से एक खुशी देखने को मिलती है. ये एक ऐसी लीग है जिसमें कुछ ना कुछ रोमांच देखने को मिलता है. हाल ही में, एक वीडियो सामने आया, जिसमें 2 भारतीय खिलाड़ी आपस में भिड़ते नजर आए. इस वीडियो के बात लोगों को समज नहीं आ रहा है कि वह अपनी हंसी पर कैसे कंट्रोल करें.

IPL 2023 Ishan KISHAN AND SHUBMAN GILL

बीच मैदान पर भिड़े खिलाड़ी

बता दें आईपीएल 2023 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मैच खेला गया. जिसमें Mumbai की टीम को 55 रन से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में एक वीडियो देखने को मिला जिसमें गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल और मुंबई इंडियंस के ईशान किशन के बीच भिड़न हो गई. इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को थप्पड़ लगाते दिख रहे हैं. आपको बता दें ये सब मजाक में हो रहा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

गिल ने खेली शानदार बल्लेबाजी

गुजरात की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 207 रनों तक पहुंच गया. हालांकि, शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में घरेलू टीम गुजरात ने शानदार खेल दिखाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts