IPL 2024 में पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स, RCB के बाद इस टीम की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क | IPL का 17वां सीजन अब दिन- प्रतिदिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है. लखनऊ की टॉप 4 में एंट्री हो गई है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद टॉप 4 से बाहर हो गई है. कल लखनऊ और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार मिली, जिस वजह से उनकी प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल हो गई है. अब मुंबई इंडियंस अपने दम पर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. RCB पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, वैसा ही हाल अब मुंबई इंडियंस का भी हो गया है.

IPL Points Table compressed

देखिए IPL 2024 की टॉप 4 टीमें

बता दें कि आरसीबी और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें ज्यादा से ज्यादा 14 अंक ही हासिल कर सकती है. IPL के इस सीजन में शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स काफी शानदार खेल दिखा रही है. लंबे समय से यह टीम टॉप पर बनी हुई है. टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 8 में उसे जीत मिली है. इसके बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएटसं है. वहीं, चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स विराजमान है.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

MI की मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह

IPL के इस सीजन में प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए, तो दिल्ली छठे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल ने अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में उसे जीत मिली है और टीम के खाते में कुल 10 अंक है. गुजरात सातवें स्थान पर है. यहां अब तक 10 खेले गए मैचों में से 4 में ही जीत हासिल की है. वहीं, पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस और आरसीबी 3- 3 मुकाबले ही जीत पाई है. पंजाब किंग्स के लिए अच्छी बात यह है कि वह अपने बचे हुए मुकाबले अगर जीत लेती है, तो वह अपने दम पर आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.