IPL 2023: इन पांच प्लेयर्स के चलते सुपरहिट रहेगा इस बार का आईपीएल, हर किसी की निगाहें टिकी

स्पोर्ट्स डेस्क | 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें सीजन का रोमांच शुरू होने जा रहा है. इस समय सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं. 10 टीमों के बीच होने वाला यह घमासान फैन्स का जमकर मनोरंजन करेगा इसकी फुल गारंटी है. हालांकि, इस टूर्नामेंट में असली जान फूंकने का काम इन पांच खिलाड़ियों का होगा, जिनपर हर किसी की निगाहें होंगी.

IPL 2021 NEWS HINDI

एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी और 4 बार अपनी अगुवाई में चैंपियन बन चुके एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन माना जा रहा है. इस बार फिर से धोनी टीम को ट्रॉफी दिलाकर जोरदार अंदाज में इस लीग से विदाई लेना चाहेंगे.

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे संघर्ष के बाद अपने पुराने अंदाज में लौट चुके हैं. कोहली के बल्ले से हर फॉर्मेट में रन निकल रहे हैं और आरसीबी के फैन्स को आस है कि 15 साल का सूखा इस बार खत्म हो सकता है.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

रोहित शर्मा

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कप्तान रोहित शर्मा पर काफी हद तक निर्भर करेगा. रोहित की कप्तानी पर भी सबकी निगाहें रहने वाली हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित अपनी अगुवाई में मुंबई को छठी बार चैंपियन बना पाते हैं या नहीं.

बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अकेले दम पर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं. खास बात यह है कि स्टोक्स इस बार धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे और माही को अपने तुरुप के इक्के को कैसे इस्तेमाल करना है वो बखूबी आता है.

सैम करन

सैम करन आईपीएल 2023 में सुपरस्टार बनकर चमक सकते हैं. बतौर फिनिशर सैम करन के पास मैच को खत्म करने की काबिलियत तो है ही इसके साथ ही वह अहम मौकों पर विकेट चटकाना भी अच्छे से जानते हैं.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts