खुशखबरी: इंटरनेशनल व IPL मैचों की मेजबानी करेगा हरियाणा, इस जिले में बनेगा नया क्रिकेट स्टेडियम

झज्जर | हरियाणा में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां झज्जर जिले के गांव लोहट में हरियाणा का सबसे बड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा. 222.20 करोड़ रुपए की लागत वाले इस स्टेडियम का निर्माण कार्य हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (भिवानी) ने ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा है और कंपनी को यह निर्माण कार्य 24 महीनों में पूरा करना होगा. इस स्टेडियम की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.

Cricket Match

50 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता

नए स्टेडियम में 50 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. इसके साथ ही, 11 क्रिकेट पिच, 2 अभ्यास मैदान, क्रिकेट एकेडमी, हॉस्टल, पार्किंग, स्पोर्ट्स क्लब व जिम की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी. रात में मैच के लिए फ्लड लाइट, स्विमिंग पूल, सोना बाथ, ड्रेसिंग रूम व 30 कॉर्पोरेट बॉक्स लगाएं जाएंगे.

एयरपोर्ट से नजदीकी

BCCI के नियमों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों की मेजबानी उन्हें दी जाती है, जिनके पास अपना स्टेडियम हो. हर साल 1 अंतरराष्ट्रीय स्तर का वनडे, 1 टेस्ट और अब 1 IPL मैच देने का प्रावधान है. इसके अलावा, रणजी मैच भी मिलते हैं.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने अपना एक स्टेडियम रोहतक के लाहली में बनाया हुआ है, लेकिन वहां पर केवल रणजी मैचों का आयोजन हो सका है. अंतरराष्ट्रीय मैचों का वहां पर आयोजन नहीं हुआ है क्योंकि नियमानुसार स्टेडियम से फाइव स्टार होटल से सेवन स्टार होटल और एयरपोर्ट की अधिकतम दूरी डेढ़ घंटे के सफर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इस नए स्टेडियम में दिल्ली- NCR के लोगों का पहुंचना आसान होगा. वहीं, एयरपोर्ट और होटल भी नाममात्र दूरी पर ही हैं.

नए स्टेडियम के फायदे

  • दिल्ली, UP, उत्तराखंड, तमिलनाडु की तर्ज पर हरियाणा में भी क्रिकेट लीग हो सकती हैं.
  • अभ्यास के लिए सुविधा मिलने पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस में लाभ मिलेगा.
  • अंतरराष्ट्रीय मेजबानी मिलने से हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.