वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छाया झज्जर का हितेश गुलिया, 70 किलोग्राम भारवर्ग में जीता गोल्ड मेडल

झज्जर | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां झज्जर जिले के युवा मुक्केबाज हितेश गुलिया ने नई दिल्ली में आयोजित हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने 70 किलोग्राम भारवर्ग में 3-2 के अंतर से जीत हासिल करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया. इस जीत के साथ ही उन्होंने हरियाणा और हिंदुस्तान का नाम रोशन कर दिया है.

Hitesh Gulia Jhajjar

जीत में गुरू का अहम रोल

हितेश गुलिया की इस सफलता में उनके गुरु हितेश देशवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वो लंबे समय से झज्जर में युवा खिलाड़ियों को को प्रशिक्षण दे रहे हैं. उन्होंने हितेश को भी हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी है. यदि उनका साथ और दिशा नही मिलती तो इतनी बड़ी उपलब्धि संभव नहीं थी.

एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले हितेश गुलिया ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कड़ी मेहनत जारी रखी और गुरु के मार्गदर्शन की बदौलत शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हर भारतीय को गौरवान्वित किया है. उनकी यह जीत गुरु- शिष्य परंपरा, संघर्ष और दृढ़ निश्चय की मिसाल है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

ओलंपिक पदक जीतना लक्ष्य

हितेश गुलिया इससे पहले ब्राजील में गोल्ड मेडल और कजाकिस्तान में सिल्वर पदक जीत चुके हैं. वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अब वो ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना चाहते हैं. इसके लिए वो पहले से भी ज्यादा मेहनत करेंगे. गुलिया ने कहा कि यदि आप सच्ची लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं तो एक दिन सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.