झज्जर की सुरूचि ने जीता शूटिंग वर्ल्ड कप, मनु भाकर की करारी हार ने सबको चौकाया

झज्जर | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. दोहा में आयोजित ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में प्रदेश की बेटी सुरूचि फोगाट ने गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम विश्व पटल पर रोशन कर दिया है. इसके साथ ही सुरूचि ने प्वाइंट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया है. उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इस उपलब्धि को हासिल किया है.

Shooter Suruchi

झज्जर जिले के गांव सासरोली की रहने वाली सुरूचि फोगाट ने 13 साल की उम्र में निशानेबाजी का प्रशिक्षण हासिल करना शुरू किया था और वर्तमान में वह गुरू द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी भिवानी में कोच सुरेश सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही है. 2019 में इंटरनेशनल लेवल पर शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली सुरूचि आज मात्र 6 साल में ही दुनिया की नंबर-1 शूटर महिला खिलाड़ी बन गई है.

सुरूचि फोगाट की उपलब्धियां

  • 2022 में नेशनल चैंपियनशिप में 2 गोल्ड, 3 सिल्वर व एक कांस्य सहित कुल 6 पदक.
  • 2023 खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम में गोल्ड मेडल.
  • 2023 में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल.
  • 2023 में जर्मनी में जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल.
  • 2025 ISSF वर्ल्ड कप (Buenos Aires, Lima, Munich) लगातार 3 गोल्ड मेडल.
  • 2025 नेशनल गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल.
यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

मनु भाकर की करारी हार

इस टूर्नामेंट में सबसे चौंकाने वाला मामला 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर की करारी हार रही. वो इस प्रतियोगिता में 5वें नंबर पर रही.

ये मेरा पहला वर्ल्ड कप फाइनल एक्सपीरियंस था. मैंने जो सोचा था, उसी हिसाब से रिजल्ट मिला है. मुझे वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में ध्यान नहीं था, बस अपने रिजल्ट पर फोकस रखा. मेडल जीतने पर ही ध्यान था और इस ऐतिहासिक जीत की अपार खुशी हैं- सुरूचि

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.