जींद होगा बाढ़ मुक्त, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा

जींद । हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार के द्वारा प्रदेश में जलभराव व बाढ़ की समस्या के निपटारे के लिए हाल ही में 470 करोड की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दे दी गई.

dushant chautala

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि इस वर्ष बारिश के पानी का दोबारा उपयोग करने के लिए अधिक योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा. जिससे बाढ़ की स्थितियों से निपटने एवं ग्राउंड वाटर के स्तर एवं सूखा प्रभावित क्षेत्रों इस पानी का सही उपयोग किया जा सकेगा. इसके लिए बाढ़ एवं सूखा नियंत्रण बोर्ड की ओर से 320 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है. जिसके तहत करीब 494 करोड रुपए की लागत का खर्च की जाएगी.

इसके बाद आज गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की “जलभराव एवं बाढ़ के निपटारे को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से पास बजट में से 50 करोड़ की लागत जींद को बाढ़ मुक्त कराने के लिए उपयोग की जाएगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2023 तक हमारा लक्ष्य है कि जिंद को बाढ़ मुक्त बनाया जाए.”

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.