जींद के नितिन लाठर ने खेल मैदान में लहराया तिरंगा, कुश्ती चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

जींद | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां प्रदेश की माटी के एक और लाल ने खेल मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा और हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है. वो गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए, लेकिन सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब रहे.

Nitin Lathar

जींद के लाल ने जीता सिल्वर मेडल

वियतनाम में आयोजित हुई ग्रीको रोमन कुश्ती एशियन चैंपियनशिप में 92 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जींद जिलें की जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव राजगढ़ के नितिन लाठर ने सिल्वर मेडल जीतकर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है.

एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले नितिन लाठर ने बताया कि अब उनका सपना ओलम्पिक खेलों में पदक जीतकर विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करना है और इसके लिए वो पहले से भी ज्यादा मेहनत करेंगे. वियतनाम में गोल्ड मेडल नहीं जीतने का अफसोस रहेगा लेकिन सिल्वर मेडल मिलने की भी खुशी रहेगी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

पिता ने बताएं गौरव के पल

पिता सुकिंद्र लाठर ने बताया कि उनका बेटा नितिन इससे पहले खेलों इंडिया यूथ गेम्स में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत चुका है. उनका सपना है कि बेटा अब देश के लिए खेलते हुए मेडल जीतकर देशवासियों को खुशी बनाने का मौका प्रदान करें. इसके लिए वो निरंतर प्रयास कर रहा है. बेटे के सिल्वर मेडल जीतने की अपार खुशी हैं और हमें उम्मीद है कि वो एक दिन अपने देश की झोली में गोल्ड मेडल डालकर हर देशवासी को गौरवान्वित करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.