ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण हरियाणा महिला पुलिस कांस्टेबल ने तोड़ा दम

नरवाना । आज नरवाना से एक दुखद खबर आई है. नरवाना में हेल्प डेस्क पर काम करने वाली महिला पुलिस कांस्टेबल प्रवीण की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हो गई. बताया जा रहा है कि महिला पुलिस कांस्टेबल प्रवीण का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया था. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. मृतक का पिछले 2 दिनों से बरवाला के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था.

यह भी पढ़े -  PM मोदी की हरी झंडी के अगले दिन नहीं चली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें नई टाइमिंग

NARWANA POLICE CONSTABLE PARVEEN DEATH

गौरतलब है कि महिला पुलिस कांस्टेबल प्रवीण नरवाना में हेल्प डेस्क पर काम करती थी. पिछले कुछ दिनों से वह कोरोना संक्रमण से जूझ रही थी. ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली.