13 फरवरी को कुंभ राशि में होगी चार ग्रहों की युति, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इन्हें विशेष महत्व प्राप्त है जिन राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य उच्च स्थान पर होते हैं उन्हें अपने जीवन में कोई बड़ा सरकारी पद मिलता है. सूर्य को पिता- सम्मान- मान- सम्मान- प्रतिष्ठा आदि का कारक ग्रह माना जाता है. वह हर महीने रफी परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं और इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

Sun Suraj Surya

एक ही राशि में 4 ग्रहों की युति

13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इस राशि पर भगवान शनि देव का आधिपत्य है. जहां पर शुक्र, बुध और राहु भी विराजमान है. ऐसे में चारों ग्रहों की एक साथ युति होगी जिससे चतुर्रग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. 13 फरवरी को सुबह 4:14 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शनि की राशि में पहले से ही बुध- शुक्र- राहु विराजमान है, ऐसे में सूर्य और राहु के संयोग से ग्रहण योग का निर्माण भी हो रहा है जिसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता.

लक्ष्मी नारायण योग से लेकर शुक्रादित्य योग बनने से अशुभ योग का प्रभाव काफी हद तक काम होता हुआ भी दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनका 13 फरवरी से अच्छा समय शुरू हो जाएगा.

13 फरवरी से शुरू होगा अच्छा समय

वृषभ राशि: इस राशि के दसवें भाव में बुध- शुक्र- सूर्य और राहु की युति होने जा रही है, ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. नौकरी में भी सफलता के योग बन रहे हैं अब आप पहले की तुलना में तेजी से काम करने वाले हैं. काम में आपका मन भी लगने वाला है, सभी अधिकारी आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे. साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है, काम के सिलसिले में आप बड़ी यात्राओं पर भी जा सकते हैं. कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी खास रहने वाला है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों को चारों ग्रहों की युति से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, करियर में आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं. सभी आपके काम की तारीफ करने वाले हैं, भाई- बहनों के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा आप स्वयं को काफी खुशियों भरा महसूस करवाने वाले हैं.

तुला राशि: सूर्य- बुध- राहु और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहेगी, जीवन में लंबे समय से जितने भी काम रूके हुए थे अब वह पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. मॉडलिंग, एक्टिंग, कला आदि से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आप अपने पार्टनर के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. व्यापार के क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं, समाज में प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी.

सूर्य और शनि में कैसा है संबंध?

वैसे तो सूर्य और शनि में मित्रता का संबंध नहीं है, ऐसे में जब भी यह दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो लोगों की चिंताएं बढ़ जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि सूर्य आपकी राशि में मेहरबान रहे अर्थात आप पर भगवान सूर्य देव की कृपा बनी रहे, तो आप उन्हें नियमित सुबह जल अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य अच्छी स्थिति में होते हैं और आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.